Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज आपको प्रत्येक कार्य के लिए संघर्ष और कठिन प्रयास करने पड़ सकते हैं. आज आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा का दिन है.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपको अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है आपके ऊपर कार्य का प्रेशर काफी अधिक होगा आपकी जिम्मेदारियां में वृद्धि होगी आपकी कार्य क्षमता काफी अधिक होगी लेकिन आपको काफी प्रयास करके लाभ प्राप्त करना होगा प्रशासनिक क्षमताओं का उपयोग करना होगा बेहतर प्रबंधन और किसी भी कार्य की व्यवस्था आपके द्वारा पूरे अनुशासन के साथ की जाएगी ज्यूडिशरी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें बार-बार अपने निर्णय को ना बदले. व्यवसाय में आरंभ की योजना व तरीके से ग्राहकों की संतुष्टि और माल की उपलब्धता पर ध्यान देना होगा आपके अनुभव से आज आपके कार्य करने में सफलता हासिल होगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव हो सकता है. कई बार आपको आता हुआ पैसा रुक सकता है. आज आपको वित्तीय मामलों में निरंतरता बनाकर रखनी होगी. इनकम और एक्सपेंडिचर रखना होगा. आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी. ऑनलाइन फ्रॉड स्कीम और इन्वेस्टमेंट से बचना होगा. इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स के लिए आज आपको योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. आज शार्ट टर्म में लाभ की उम्मीद ना करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में काफी गंभीरता रहेगी. एक दूसरे के प्रति आज संबंधों में नीरसता हावी रहेगी. अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद भी आज आपको अपने प्रेम संबंधों को खुलकर व्यक्त करना होगा. आपके चुप रहने से पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है. प्रयास करें कि दोनों के बीच कम्युनिकेशन होता रहे. दाम्पत्य जीवन में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. पार्टनर को आपका सहयोग प्राप्त होगा. एकदूसरे के विचारों को समझने का प्रयास करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : काला
आज का उपाय : आज किसी धर्म स्थान या चौराहे पर पानी का वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं