विज्ञापन

Numerology Prediction 7: वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में बढ़ेगी गंभीरता!

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और शनि की ऊर्जा के संचार से आप पुरानी बातों और अनुभव से आज कुछ नया सीखने एवं आगे बढ़ने का समय है. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7: वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में बढ़ेगी गंभीरता!
मूलांक 7: धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले लाभ देंगे.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपके विचारों में काफी गंभीरता रहेगी. किसी महत्वपूर्ण विषय को आप काफी गहराई में जाकर अपनी सोच से उसका समाधान कर सकते हैं. आपके अंदर निर्णय लेने की मजबूत क्षमता रहेगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपके द्वारा काफी समझदारी और किसी कार्य के डीप में जाकर उसके विश्लेषण की क्षमता से कार्य स्थल पर कामयाबी मिलेगी. लोग आपकी इस कार्य प्रणाली से प्रभावित होंगे. कठिन से कठिन कार्य आपके द्वारा आसानी से पूरे किए जा सकते हैं. रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक है. अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करें. आपके द्वारा दिए गए निर्णय से आज व्यवसाय में प्रगति के संकेत है. आपकी दूर दृष्टि सोच से व्यवसाय में बेहतर प्लानिंग और परिणाम हासिल होंगे. आज किसी नए प्रोजेक्ट या नए व्यवसाय को शुरू करने में जल्दबाजी न दिखाएं. पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करें उसके बाद ही आगे बढ़े.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. कोई भी आर्थिक निर्णय जल्दबाजी में ना करें. फाइनेंशियल कमिटमेंट या ट्रांजैक्शन करते समय सतर्कता और सावधानी काफी आवश्यक है. आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. घर में किसी के स्वास्थ्य एवं आवश्यक वस्तुओं पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. आज आपके पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट और आर्थिक मामलों में समीक्षा तथा भविष्य के लिए प्लान तैयार करने की आवश्यकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम सम्बन्धों में आपको अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना होगा. चुप रहने या शंका करने से आपको सम्बन्धों में दिक्कत होगी. आपकी व्यस्तता से सम्बंधों में दूरी बढ़ सकती है.आज आपको अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए. वैवाहिक जीवन में आज धैर्य रखना होगा. बातचीत के दौरान ईगो या ऐटिटूड से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं. पारिवारिक समस्या जो पहले से चल रही थी वो आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकती है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. आपके संबंधों में मजबूती आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : नीला 

आज का उपाय : आज एक मुट्ठी सरसों घर से बाहर निकलते समय सर से 21 बार उतारकर बाहर फेंक दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com