विज्ञापन

Numerology Prediction 1: लगातार प्रयास करने से करियर में मिलेगी कामयाबी!

आज दिन का अंक 8 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है.आज सूर्य और शनि की ऊर्जा से अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के साथ संघर्ष करते हुए अपनी पहचान को बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

Numerology Prediction 1: लगातार प्रयास करने से करियर में मिलेगी कामयाबी!
मूलांक 1: चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने का दिन है.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है. जीवन में फैली निराशा और अनिश्चितता के बीच अपने लिए आपके लक्ष्य का निर्धारण करना होगा. मेहनत, अनुशासन और अपने संपूर्ण आत्मविश्वास का प्रयोग करते हुए आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज आपके द्वारा लगातार की जा रही मेहनत और जिम्मेदार चरित्र के कारण आपको महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपको आज करियर में प्रगति के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके अंदर की नेतृत्व क्षमता आज बेहतर कार्य करेगी. उच्च अधिकारियों को आपकी मेहनत और अनुशासन काफी पसंद आएगा. कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपके द्वारा लीड किया जा सकता है. अपने आत्मविश्वास के साथ किसी भी कार्य को 100 प्रतिशत करने का प्रयास करें. व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए आपके प्रयास सार्थक होंगे. नए ग्राहकों के साथ आपके संबंध बनेंगे तथा लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे. आपकी निर्णय लेने की क्षमता से व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आज का दिन लीडरशिप क्वालिटी दिखने और अपनी स्ट्रेटजी को प्रयोग करने का है.

Finance / फाइनेंस: लगातार मेहनत और आपके प्रयासों से आपकी इनकम आज बेहतर हो सकती है. सही समय पर लाभ के अवसर पहचानने से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी. आज आप कई जगह से लाभ प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए बजट का संतुलन बनाकर रखें. आज इनकम और खर्चों के लिए प्लानिंग करके आगे बढ़े. सेविंग और इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग के लिए आज का दिन अच्छा है. जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से दूर रहें. किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपका आकर्षण काफी अधिक होगा. पार्टनर के साथ आपको बातचीत करके अपने पुराने मतभेद या किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से आपको किसी भी कार्य में बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. फ्यूचर प्लानिंग के लिए दोनों लोगों के बीच गंभीर चर्चा होगी. अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आपको पार्टनर के लिए समय निकालना बेहतर होगा. आज बातचीत में ईगो या कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें. आपकी सिर्फ "मैं ही सही हूं" वाली सोच रिश्तो में दूरियां ला सकती है. आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डिनर का प्रोग्राम बनाएं 

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky  Color / शुभ रंग :  पीला 

आज का उपाय : पिता एवं पिता समान व्यक्तियों को आज उपहार स्वरूप कुछ देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com