विज्ञापन

Numerology Prediction 5: बेहतरीन कम्युनिकेशन से करियर में मिलेंगे अवसर!

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और शनि की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपको व्यवसाय में अनुशासन अपनाना होगा. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: बेहतरीन कम्युनिकेशन से करियर में मिलेंगे अवसर!
मूलांक 5: व्यापारिक मामलों में धैर्य और समझदारी लाभ देगी.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है.आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में बेहतरीन और अनुशासन वाले निर्णय लेने होंगे. आज आपके लिए व्यवसाय में कोई पुरानी रुकी डील में लाभ होगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आपकी बेहतर कम्युनिकेशन और स्मार्ट थिंकिंग की वजह से आपको बड़े अवसर प्राप्त होंगे. किसी बड़ी मीटिंग अथवा प्रेजेंटेशन में आपको सफलता हासिल होगी. नई नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला होगा. आज आपके ऊपर मल्टीटास्किंग हावी रहेगी. आपको तय करना है कि कौन सी दिशा और कार्य  बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा. आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना करें. पूरे सोच विचार के बाद आगे बढ़ना होगा. व्यवसाय में नए जुड़े ग्राहकों से आपको लाभ होगा. नेटवर्किंग के माध्यम से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. डिजिटल मार्केट या फॉरेन करेंसी में आज आपको लाभ प्राप्त होगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपको आर्थिक मामलों में काफी सफलता और प्रगति मिलेगी. इनकम को इंक्रीज करने के लिए आप लगातार प्रयास करेंगे. एक साथ कई जगह से आपको धन लाभ होने की संभावना है. पुराने संबंधों में आज कोई नई व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है. शॉर्ट टर्म में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ की अपेक्षा न रखें. इन्वेस्टमेंट के लिए लॉन्ग टर्म अप्लाई करने से आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा.आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा. ऑनलाइन या डिजिटल मार्केट से आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग के माध्यम से छोटे-छोटे लाभ की स्थिति बनेगी.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम सम्बन्धों में ओपन कम्युनिकेशन की स्थिति बनेगी. बातचीत के माध्यम से आज आपको अपने सम्बन्धों को सुधारने का मौका मिलेगा. आज आपकी बातों का आकर्षण एकदम जादुई रहेगा. पुराने विवाद आज खत्म हो सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में आज खुलकर बातचीत करें एवं अपने प्रेम सम्बन्धों को और ज्यादा मजबूत करें. आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी 

आज का उपाय : आज हरे फल जैसे मौसमी आदि का दान अथवा जरूरतमंद लोगों में वितरण करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com