विज्ञापन

सोना, पेट्रोल पर दिख रहा अपील का असर, मन की बात में PM मोदी ने बताए कई अनुभव; जनता भेज रही संदेश

ईरान-अमेरिका के बीच चल रही तनातनी से उपजी वैश्विक अनिश्चितता के बीच बीते दिनों PM मोदी ने सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल बचाने सहित कई अपील की थी. रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी अपील हाथों-हाथ लिया.

सोना, पेट्रोल पर दिख रहा अपील का असर, मन की बात में PM मोदी ने बताए कई अनुभव; जनता भेज रही संदेश
  • PM मोदी ने मन की बात के 135वें एपिसोड में सोना नहीं खरीदने और ईंधन बचाने की अपनी अपील का सकारात्मक असर बताया.
  • कई परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए और घर के विवाह में इस बार सोना न खरीदने का फैसला किया है.
  • पीएम मोदी ने लोगों से कार पूलिंग को बढ़ावा देने और किसानों से रसायन मुक्त खेती करने की भी अपील की.
नई दिल्ली:

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल बचाने वाली अपील के असर पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा, 'देश के हर नागरिक का आभारी हूं कि मेरी अपील का उन्होंने न सिर्फ समर्थन किया बल्कि उसमें सहयोग कर रहे हैं. कई परिवारों ने अपने अनुभव मेरे साथ साझा किए हैं. कई परिवारों ने तय किया है कि घर के विवाह में सोना नहीं खरीदेंगे. जरूरत हुई तो वे पुराने सोने को ही रिसाइकल करेंगे. कई लोगों ने कार पूलिंग के अनुभव भी साझा किए हैं. एक ही दिशा में अलग-अलग साधनों से जाने वाले लोग अब साथ जा रहे हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि हम भारतीय इस संकट से मिलकर मुकाबला कर रहे हैं.'

मालूम हो कि पीएम मोदी ने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण उपजे वैश्विक संकट के बीच बीते दिनों पेट्रोल-डीजल बचाने, एक साल तक सोना नहीं खरीदने, कार पुलिंग की अपील की थी. आज मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस अपील की असर पर बात की.

कई परिवारों ने तय किया कि सोना नहीं खरीदेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने कहा था कि जहां तक संभव हो, कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें. लोगों से कहा था कि विदेश में छुट्टियां मनाने से बचें, मैंने लोगों से कार पूलिंग को भी बढ़ावा देने की अपील की थी, मैंने किसानों से रसायन मुक्त खेती के लिए, खेत बचाने के लिए और प्राकृतिक खाद का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल का आग्रह किया था... मुझे कई परिवारों ने संदेश भेजकर अपने अनुभव साझा किए हैं. कितने ही परिवारों ने तय किया है कि घर के विवाह में इस बार सोना नहीं खरीदेंगे. जरूरत पड़ी तो पुराने सोने से नए गहने बना लेंगे...'
 

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'जून में  ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर पूरी दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक विविध कार्यक्रम हुए."

नेवी को मिले तीन नए जहाजों पर मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, 'जून के महीने में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे हर नागरिक को गर्व महसूस होता है. ये उपलब्धियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं. हाल ही में, मुझे कोलकाता में नौसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला. वहां, INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Man Ki Baat, PM Modi Man Ki Baat Speech, Middle East Tension, PM Modi Gold Appeal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com