Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने एवं रिश्तों में मजबूती के प्रयास करने चाहिए. आज भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना करें. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके द्वारा गंभीरता से कार्य किया जाएगा. आपका व्यवहार टीम के अन्य सदस्यों को जोड़कर काम करवाने में सहायक होगा. आपकी कार्य क्षमता आज काफी अधिक होगी. सौंदर्य प्रसाधन, फैशन और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का अवसर मिलेगा. आज आपको अपने कार्य क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा एवं किसी भी कार्य को संतुलित तरीके से पूरा करना होगा. व्यवसाय में ग्राहक और आपके बीच आकर्षण में वृद्धि होगी. आपकी बातचीत और कमिटमेंट से ग्राहकों के द्वारा आपके लिए बेहतर आर्डर दिए जा सकते हैं. पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है. घर की लग्जरियस, सुख सुविधाओं के साथ इंटीरियर और साज सज्जा पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. आपको बेहतर भविष्य के लिए बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना होगा. आज निवेश के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है. ब्यूटी सेक्टर से आज आपको बेहतर लाभ की उम्मीद है. आज आपके द्वारा समाज में अपनी इमेज डेवलप करने के लिए धन खर्च किया जा सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी. पार्टनर के साथ आपको रोमांस का मौका मिलेगा. पार्टनर के द्वारा आपकी काफी केयर की जाएगी. आपके बीच बेहतर संबंध बन सकते हैं. आज रिश्तो में आपको ईमानदारी रखनी होगी. यदि पहले से कोई विवाद या मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के माध्यम से उसे खत्म किया जा सकता है. वैवाहिक जीवन में आज आपके जीवन साथी को आपके प्यार और केयर की आवश्यकता होगी. अत्यधिक व्यवस्तता में समय निकालकर जीवनसाथी के साथ मिलकर कहीं घूमने का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : पिंक
आज का उपाय : आज शिवलिंग पर एक लाल गुलाब, गुलाब की धूप बत्ती, इत्र एवं चावल और सफेद मिठाई चढ़ाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं