विज्ञापन

Numerology Prediction 3: आज मेहनत और संघर्ष के बल पर मिलेगी आपको कामयाबी!

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और शनि की ऊर्जा के साथ आपका दिन प्रभावित करेंगे. आज आपके अनुभव और संघर्ष से बनेगी पहचान.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3: आज मेहनत और संघर्ष के बल पर मिलेगी आपको कामयाबी!
मूलांक 3: आज आपके ज्ञान और अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है.आज आपके भाग्य का सहारा मिलेगा. मांगलिक कार्यों के साथ आपके करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपके करियर में आपके द्वारा किए मेहनत से आपकी अलग पहचान बनेगी. आपका ज्ञान लोगों को लाभ प्रदान करेगा. आपके अंदर प्रबंधन और प्रशासन की बेहतर क्षमता होगी.आज करियर में क्षमताओं का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त होगा. आपके व्यवसाय के विस्तार के लिए आज आपको योजनाएं बनानी होंगी. पुराने और नए ग्राहकों के बीच समन्वय स्थापित करके आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकती है. कोई भी व्यावसायिक निर्णय पूरी समझदारी से लें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.आपके अनुभव और ज्ञान से व्यवसायिक डील में लाभ मिलेगा.

Finance / फाइनेंस : आज इनकम के मामलों में दिन काफी पॉजिटिव रह सकता है. आपकी मेहनत और लगातार प्रयासों से आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. सोर्स ऑफ़ इनकम बढ़ाने के लिए आप लगातार प्रयास करेंगे. आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आपको बचत पर ध्यान देना होगा. आज की गई छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपको बड़ा लाभ दे सकती है. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फाइनेंशियल कमिटमेंट या डिसिशन ना करें. दिन में कई बार आज आपको फाइनेंशियल मैटर में रुकावट का सामना करना पड़ेगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में आकर्षण काफी अधिक रहेगा. आप प्रेम संबंधों को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे. फीलिंग काफी स्ट्रांग रहेगी, लेकिन भावनाओं को सम्मान देना होगा. आज प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन में गुस्सा आपके संबंधों को नष्ट करने का प्रयास करेगा. जीवन साथी को आज आपकी केयर की आवश्यकता होगी. आज आपको अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए. अपने पार्टनर के साथ ओपन कम्युनिकेशन करें. अधिक व्यवस्तता के बावजूद आपको समय निकालकर जीवनसाथी एवं बच्चों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए. शाम के वक्त आउटिंग करना आपके परिवार में खुशहाली लेकर आएगा.घर में बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा. 

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : हरा 

आज का उपाय : 7 हल्दी की गांठ और चने की दाल को बहते हुए पानी में बहाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com