Leo Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में स्वयं सही निर्णय लें. किसी के विचारों को खुद पर हावी न होने दें. ये समय बड़े बदलावों को जीवन में आमंत्रित करने का है. कुछ समय से आप यह महसूस कर सकते हैं कि कार्य क्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कुछ गलत बातें की शिकायत उच्च अधिकारियों से लगातार कर रहा है.
उसकी मंशा कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की हो सकती हैं. इस समय मन कुछ गलत होने की आशंका से भयभीत हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास और मनोबल से हर विपरीत स्थिति का सामना कर सकते है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखें. वर्तमान नौकरी से संतुष्ट न होने के चलते नई नौकरी की तलाश कर सकते है. आर्थिक मामलों में परिवार के किसी सदस्य की दखलंदाजी से परेशान हो सकते है.
सामने वाले को हस्तक्षेप न करने की सलाह देंगे. प्रिय के साथ विवाह की इच्छा अपने परिजनों के समक्ष रख सकते है. संभव हैं, कि प्रिय के परिजन इस विवाह को लेकर खुश न हो. नौकरी में पदोन्नति के साथ मिला स्थानांतरण परेशान कर सकता हैं. नया विभाग ओर नए स्थान पर स्वयं का सामंजस्य बैठने में दिक्कत आ सकती है. इस समय जब तक आप नए वातावरण से पूर्णता परिचित न हो जाएं.
तब तक किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी ऐसी बात साझा न करें, जो कि आपके कार्य क्षेत्र या उच्च अधिकारियों से संबंधित हो. अपनी उपलब्धियों का भक्षण सभी के सामने न करें. कोई गलत फायदा उठा सकता है.
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी पेट में असहनीय पीड़ा दे सकती है. अस्पताल जाना पड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: अपने पिता से पैतृक संपत्ति में अपने अधिकार को लेकर बात कर सकते हैं. इस समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है.
रिश्ते: कई बार अच्छे होने का फायदा लोग उठा सकते है. ऐसी स्थिति से बचकर रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं