विज्ञापन

Guru Gochar 2026: मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, चंद्रमा के साथ युति कर 3 राशियों को देंगे शुभ परिणाम, बनेंगे नए इनकम सोर्स

Guru Gochar 2026 Rashifal: जून में गुरु चंद्रमा के साथ युति बनाएंगे जिसका प्रभाव 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे इन 3 राशियों के लोगों की समस्याएं तो कम होंगी ही साथ में आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...

Guru Gochar 2026: मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, चंद्रमा के साथ युति कर 3 राशियों को देंगे शुभ परिणाम, बनेंगे नए इनकम सोर्स
गुरु गोचर 2026

Guru Gochar 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार फिलहार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में मौजूद है. इसके बाद जून महीने में गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय गुरु चंद्रमा के साथ युति बनाएंगे जिसका प्रभाव 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे इन 3 राशियों के लोगों की समस्याएं तो कम होंगी ही साथ में आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...

यह भी पढ़ें: एकादशी कब है? जानें मोहिनी एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

1. मेष राशि

Latest and Breaking News on NDTV

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है. बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी डील मिल सकती है जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. इसके अलावा नौकरी करने वाले लोगों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. बॉस आपकी खूब प्रशंसा कर सकते हैं और पदोन्नति भी हो सकती है. साथ ही सैलरी बढ़ने के भी योग बनेंगे. अगर आप कोई संपत्ति या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस समय आपका ये सपना पूरा हो सकता है. 

2. वृषभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. इससे इस राशि के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. साथ ही अगर पार्टनर के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या मतभेद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा और रिश्ते में मिठास घुलेगी. इसके अलावा जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है. 

3. कर्क राशि

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु गोचर कर्क राशि के लोगों को अच्छे परिणाम दे सकता है. आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है. अगर आपको धन पहले से कहीं अटका हुआ है तो वो आपको वापिस मिल सकता है. साथ ही करियर के लिए भी समय अच्छा रहेगा. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे प्रोफेशनल लाइफ में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com