NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्पष्ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.
कल की प्रमुख खबरों में नीट परीक्षा का आयोजन, भीषण गर्मी के कारण 27 जून तक कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश, जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की खबरें अहम रहीं. कल, रविवार, 20 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं -
कल, रविवार, 21 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं-
Patna Today News Live: पंकज त्रिपाठी के भाई को गोपालगंज से देर रात लाया गया पटना
अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई को जानलेवा हमले के बाद कल देर रात गोपालगंज से पटना लाया गया. वहां उनका इलाज किया जा रहा है.
Gopalganj, Bihar: Brother of actor Pankaj Tripathi, Bijendra Nath Tiwari, sustained critical injuries in a sharp-weapon attack linked to an old dispute. He was shifted to Patna for advanced treatment, while police formed a special team and launched raids to apprehend the accused. pic.twitter.com/uZRLUN3WNs
— IANS (@ians_india) June 21, 2026
Patna News Live Updates: 'पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा'
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि जिन अपराधियों ने हमला किया है उन्हें मालूम है कि वे बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने समाचार एजेंसी IANS से कहा है कि उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.
देखिए प्रवक्ता का वीडियो -
Patna, Bihar: On Attack on actor Pankaj Tripathi’s elder brother, JD(U) National Spokesperson Rajiv Ranjan says, "Criminals will not be spared; those involved in such incidents should know that in Bihar, strict and decisive action is inevitable against them..." pic.twitter.com/bowmhkfjSf
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
Patna Today News Live: पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना लाए गए

पटना में आज बिहार के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर गोपालगंज में हुए हमले की खबर से सनसनी फैल गई है. बिजेंद्र नाथ तिवारी पर कल रात जानलेवा हमला हुआ है और उनकी स्थिति गंभीर है. उन्हें देर रात गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पंकज त्रिपाठी के परिजनों ने इस मामले में मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड है और बेलसंड गांव में ही उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं.
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला, हालत गंभीर