ज्योतिष के अनुसार जून का महीना काफी खास है. इस महीने में कई ग्रहों ने अपना चाल परिवर्तन किया है. अब 22 जून को दोपहर 02 बजकर 16 मिनट पर बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में प्रवेश करते ही इस राशि में गुरु, शुक्र और बुध की युति बन जाएगी. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें से 4 राशियों के लिए ये प्रभाव बेहद शुभ माना जा रहा है. इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, मान-सम्मान बढ़ेगा और शुभ परिणाम मिलेंगे. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य मदनमोहन ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है.
1. वृषभ राशि

Add image caption here
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही समय अच्छा होने जा रहा है. आपको अपने बुद्धि के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ और प्रमोशन प्रगति प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे ,और आय के नए स्रोत भी बनेंगे. पारिवारिक जीवन की बात करें, तो पारिवारिक क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि रहेगी. साथ ही आपको नए मेहमान की आने की खुशखबरी भी मिल सकती है.
2. मिथुन राशि

Add image caption here
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए करियर और व्यापार में जल्द से जल्द नौकरी जिनको नौकरी की जरूरत है ,उन्हें नौकरी की प्राप्ति होगी ,और बड़े-बड़े लोगों से उनका मिलना जुलना हो सकता है. कई बड़ी डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति की व्यवस्था बहुत अच्छी रहेगी और रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी बातचीत करने की शैली प्रभावशाली बनेगी जिससे समाज में मान सम्मान आपका बढ़ेगा.
3. कन्या राशि

Add image caption here
कन्या राशि की बात करते हैं, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा. इस समय आपका व्यापार बहुत तेजी गति से बढ़ेगा. धन की स्थिति में जबरदस्त वृद्धि होगी और आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस अवधि में आपके जीवन खुशियों अत्यधिक रूप से प्राप्त होगा ,और महत्वपूर्ण निर्णय सफल साबित होंगे.
4. वृश्चिक राशि

Add image caption here
शुक्र-बुध युति के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों को कैरियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कारोबार में विस्तार या नई कार्यक्षेत्र प्रारंभ करने की योजना बनाएंगे. निवेश में लाभ होगा और भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, और धन की व्यवस्था परिपूर्ण होगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. घर में मांगलिक कार्य होने का पूर्ण योग है.
यह भी पढ़ें: Adhik Maas Amavasya 2026: मलमास की अमावस्या पर किस पूजा से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और श्री हरि बरसाएंगे आशीर्वाद?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं