CBSE के 12वीं बोर्ड के उन छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है जिन्होंने अपनी कॉपियों को दोबारा जांच और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन किया था. बोर्ड ने 12वीं कक्षा के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूशन के नतीजे जारी करने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में अगर आपने अपनी कॉपी दोबारा जांच करवाने के लिए अप्लाई किया है तो अब आप अपना परिणाम देख सकते हैं.
सीबीएसई ने सोशल पोस्ट करके दी जानकारी
ऐसे बच्चों के परिणाम जारी करने की जानकारी सीबीएसई ने एक सोशल मीडिया पोस्टर के माध्यम से दी है. इस पोस्ट में बोर्ड ने लिखा है कि ये नतीजे एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं. बोर्ड के अनुसार जितने भी एप्लीकेशन आए थे उनमें से 87 फीसदी के नतीजे आज ही जारी कर दिए गए हैं. जिन छात्रों के नतीजे आज जारी नहीं किए गए हैं उनके परिणाम भी अगले कुछ दिनों में आ जाएंगे.
यहां चेक कर सकते हैं अपना परिणाम
अगर आप छात्र हैं और आपने इसके लिए आवेदन किया हुआ है तो आप भी अपना परिणाम जांच सकते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर इसे जांचा कहां जाए. आपको बता दें कि इसके लिए आपको किसी कैफे का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से भारत सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म डिजीलॉकर पर जाकर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं. अपने परिणाम को देखने के लिए आपको result.didilocker.gov.in पर जाना होगा. यहां आप मांगी जा रही जानकारियों को भरकर अपना परिणाम देख पाएंगे.
यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाने पर क्या होगा? जानिए क्या कहता है बोर्ड का नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं