विज्ञापन

बिहार-यूपी और राजस्थान को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज होगी शुरू, जान लें टाइमिंग, स्टॉपेज समेत जरूरी डिटेल

आज यानी 21 जून को खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस लॉन्च होने जा रही है. इसकी मदद से बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही यात्रियों के लिए सफर करना आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

बिहार-यूपी और राजस्थान को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज होगी शुरू, जान लें टाइमिंग, स्टॉपेज समेत जरूरी डिटेल
जयपुर और दरभंगा के बीच शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
Photo Credit: NDTV

अगर आप बिहार और राजस्थान के बीच अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. आज यानी 21 जून को जयपुर के खातीपुरा और बिहार के दरभंगा के बीच नई नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. इसकी मदद से यात्रियों के लिए सफर करना काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. खास बात ये है कि ये ट्रेन यूपी के कुछ जिलों से भी होकर गुजरेगी, जिससे बिहार, यूपी और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी. आइए जानते हैं इसका रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स...

क्या है उद्घाटन ट्रेन की टाइमिंग?

खातीपुरा (जयपुर) और दरभंगा के बीच आज यानी 21 जून को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन का नंबर 09711 होगा. साथ ही ये शाम को 4 बजे जयपुर के खातीपुरा से रवाना होगी और कल यानी 22 जून को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी. पूरे सफर के दौरान ये ट्रेन दौसा, बांदीकुई, मंडावर एम रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशन पर रुकेगी.

कल से दिनांक 21/06/2026 ट्रेन संख्या 19725/19726 खाटीपुरा(जयपुर)–दरभंगा–खाटीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसका ठहराव गोण्डा जंक्शन पर भी होगा।

इस नई रेल सेवा से गोंडा सहित पूरे देवीपाटन मंडल के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी तथा… pic.twitter.com/4zGbJjDOtN

— Kirti Vardhan Singh (@KVSinghMPGonda) June 20, 2026

22 जून से होगा नियमित संचालन

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से शुरू होगा. ट्रेन नंबर 19725 खातीपुरा से दरभंगा, 22 जून से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर  19726 दरभंगा से खातीपुरा का नियमित परिचालन 23 जून से रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन होगा.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

ट्रेन नंबर 19725 खातीपुरा से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से रात 10:30 पर रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12 बजकर 55 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा से खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से सुबह 4.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 8.40 बजे खातीपुरा, जयपुर पहुंचेगी.

हमारे सम्मानित यात्रियों की सुविधा हेतु #खातीपुरा (जयपुर) एवं #दरभंगा के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । इस ट्रेन का नियमित परिचालन दिनांक 22.06.2026 से निम्नवत प्रारंभ होगा ।#AmritBharatExpress#NewTrain #safetyfirst pic.twitter.com/s9wjEhSfmC

— DRM SAMASTIPUR (@spjdivn) June 20, 2026

स्टॉपेज

अपने पूरे सफर के दौरान खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस दौसा, बांदीकुई, मंडावर एम रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशन पर रुकेगी.

कौन-कौन से कोच होंगे?

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे. इनमें 8 स्लीपर क्लास, 11 जनरल, 1 पेंट्री कार और 2 LSLRD कोच होंगे.

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrit Bharat Express, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com