अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला देशभर में चर्चा में हैं. इसको लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई गई है. जिस पर 22 जून को सुनवाई हो सकती है. याचिका में मामले की जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानि कैग से कराने की मांग की गई है. इससे पहले 19 जून को समय की कमी के कारण अदालत में इस मामले पर सुनवाई नहीं हुई थी. लेकिन आज मामले में सुनवाई हो सकती है. वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस मामले से हर सनातनी दुखी हुआ है. वह जल्द ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे.
शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जो मामला सामने आया है. उससे हर सनातनी बेहद दुखी है. मैं शुक्रवार को अयोध्या जाऊंगा और राम मंदिर पहुंचकर रामलला सरकार के दर्शन करूंगा. केजरीवाल ने इस मामले में सरकार पर भी निशाना साधा है. उनका कहना है कि इतनी बड़ी चोरी होने के बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई है. सरकार इस मामले में किसे बचा रही है. इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों उन्हें तुरंत जेल में डाल देना चाहिए. क्योंकि यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर में हुई 5000 करोड़ की लूट, खुद पुजारी भी घोटाले में शामिल: मल्लिकार्जुन खरगे
अरविंद केजरीवाल की एंट्री के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा और गर्माता जा रहा है. क्योंकि इससे पहले विपक्ष के कई नेता लगातार इस मामले को उठा रहे हैं. ऐसे में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब सियासत तेज होती नजर आ रही है.
SIT कर रही है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच SIT कर रही है. जांच में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. एसआईटी जल्द ही इस मामले की जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है. जिसके बाद मामले में बड़ा एक्शन हो सकता है. वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामले को लेकर पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगा गई थी. जिस पर सुनवाई सोमवार को होने की संभावना है. ऐसे में हाईकोर्ट की सुनवाई पर भी सबकी नजरें टिकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं