विज्ञापन

एकादशी कब है? जानें मोहिनी एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mohini Ekadashi Date: इस बार मोहिनी एकादशी सोमवार के दिन पड़ रही है, जिससे भगवान शिव की पूजा का भी विशेष संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त-

एकादशी कब है? जानें मोहिनी एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mohini Ekadashi Date: कब है मोहिनी एकादशी?

Mohini Ekadashi Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है. साल में कुल 24 एकादशी आती हैं और हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है. अप्रैल 2026 में अब मोहिनी एकादशी आने वाली है. खास बात यह है कि इस बार मोहिनी एकादशी सोमवार के दिन पड़ रही है, जिससे भगवान शिव की पूजा का भी विशेष संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त- 

कब है मोहिनी एकादशी?

मोहिनी एकादशी वैशाख शुक्ल पक्ष में पड़ती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार मोहिनी एकादशी तिथि 26 अप्रैल को शाम 6:07 बजे शुरू होगी और इसका समापन 27 अप्रैल को शाम 6:15 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार, व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा. 

मोहिनी एकादशी का व्रत मन के मोह, लालच और नकारात्मकता को दूर करने वाला माना जाता है. कहा जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम ने भी इस व्रत का पालन किया था, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है.

मोहिनी एकादशी पूजा विधि
  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. 
  • पूजा के समय भगवान को धूप, दीप, फूल और फल अर्पित करें. 
  • भोग में मिठाई और तुलसी के पत्ते चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. 
  • इस दिन विष्णु मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है.
  • भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम को भगवान की आरती करते हैं.

यह भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2026 Date: अमावस्या कब है, 16 या 17 अप्रैल? जानें वैशाख अमावस्या की सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

व्रत पारण कब करें?

अगले दिन द्वादशी तिथि पर पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. पारण सही समय पर करना बहुत जरूरी माना जाता है, तभी व्रत का पूरा फल मिलता है.  धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com