विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: विपरीत परिस्थितियों में मजबूती बनाए, व्यक्तिगत मामलों में पिता का सहयोग मिलेगा

Gemini Tarot Card Horoscope Today 10 May: King of swords की तीव्र ऊर्जा विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखने, किसी की गलती पर क्रोध न करने, बड़ी उम्र के व्यक्ति से प्रेम संबंध को लेकर आ सकती हैं. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: विपरीत परिस्थितियों में मजबूती बनाए, व्यक्तिगत मामलों में पिता का सहयोग मिलेगा
Gemini Tarot Card Horoscope Today

Gemini Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026 , Mithun Tarot Card Rashifal: पिता के सहयोग से व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने का प्रयास कर सकते है. कार्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना में किसी सहयोगी की गलती के चलते सफलता प्रभावित हो सकती है. इस बात के चलते सामने वाले से बहस हो सकती है. 

इस समय क्रोध से स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है. इसके विपरीत शांति,धैर्य और संयम से कार्य को पूरा करने के प्रयास करें. इस विपरीत परिस्थिति में खुद को अकेला न समझें. संकट के समय शांति और नीति से काम लेना आवश्यक है. जल्दबाजी कार्यों को पूरा करने में रुकावट कर सकती हैं. 

किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति के प्रेम संबंध बन सकते है. जिसके चलते परिजन नाराज हो सकते है. जीवनसाथी की कमी मन को बेचैन कर सकती है. करीबी लोगों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता हैं. कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है. दूसरों के कार्यों के बीच दखल न दें. कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी से अतीत में गहरा रिश्ता होने से थोड़ा असहज हो सकते है. 

इस बात से कुछ विरोधी लोग कार्य क्षेत्र में मजाक बना सकते हैं. चुप रहकर स्थिति का सामना करें.सामने वाले की बातों पर कोई प्रतिक्रिया न करें. इससे उनके हौसले पस्त पड़ जाएंगे.अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सामने वालों की गलत मंशा पर पानी डाल सकते हैं.

स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहें. अपनी दिनचर्या को नियमित बनाएं.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.घर की सजावट के लिए कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं.

रिश्ते: परिवार के साथ सम्बन्धों को बेहतर बनाएंगे.कुछ खराब रिश्तों को सुधार सकते हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com