विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: नौकरी में परिवर्तन की संभावना, पैसों की आवक को लेकर राहत

Cancer Tarot Card Horoscope 10 May: Ace of pentacles की ऊर्जा परिवार में विवाह का उत्साह, उच्च पद के साथ वेतन वृद्धि, कार्य में सफलता के साथ मान-सम्मान की प्राप्ति के समाचार ला सकती है. आइए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: नौकरी में परिवर्तन की संभावना, पैसों की आवक को लेकर राहत
Cancer Tarot Card Horoscope 10 May

Cancer Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Kark Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. पैसों का लेनदेन रिश्तो में गलतफहमी बढ़ा सकता है. आगे आने वाले समय में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. किसी पुरानी महत्वाकांक्षा की पूर्ति होने की संभावना बन सकती है.

अनुकूल स्थिति कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती हैं. कार्य में मिली सफलता के कारण मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है.  नई परियोजना में उच्च पद की प्राप्ति वेतन वृद्धि की सूचना लेकर आ सकती है. अपने सपनों को साकार रूप देने का समय निकट ही है. इस बात के चलते हर्षित हो सकते हैं. परिवार में किसी का विवाह धूमधाम से हो सकता है. धन की आपूर्ति में किसी भी तरह का अभाव नजर नहीं आ रहा है.

नौकरी में परिवर्तन संभव है. बिना सोचे समझे पैसों का निवेश न करें. किसी करीबी व्यक्ति की बातों में आकर किसी योजना में पैसे लगाने से पहले भली-भांति जानकारी ले सकते है. स्थानांतरण मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है. इस समय शेयर मार्केट में धन लगाने से बचाव करना चाहिए.

परिवार के प्रति जिम्मेदारियां का निर्वाह कर सकते हैं. भाग्य की भरोसे ना रहे. अपने कार्य को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें. कोई भी ऐसा कार्य न करें. जिससे किसी को तकलीफ पहुंच सकती है. गलत बात का समर्थन न करें. सहयोगी के साथ मिलकर कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं. किसी निजी संपत्ति को खरीदने की योजना स्थगित कर सकते है. स्वर्ण आभूषण खरीदने की इच्छा पूरी कर सकते है.

स्वास्थ्य: छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें. इससे मानसिक तनाव और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है.  

आर्थिक स्थिति: किसी नए घर की खरीदी मित्र के साथ साझेदारी में कर सकते हैं. अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएंगे.  

रिश्ते: जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करने वाले लोगों से दूर रहे. छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com