- बिरयानी एक सुगंधित और फेस्टिव डिश है.
- चावलों को मीट या सब्जी के साथ कुछ खुशबूदार मसाले डालकर पकाया जाता है.
- हर क्षेत्र में बिरयानी का अपना ट्विस्ट और अनूठा स्वाद शामिल होता है.
जो भी भारतीय व्यंजन से परिचित है वह बिरयानी के बारे में भी जानता होगा. यह एक सुगंधित और फेस्टिव डिश है, जिसे खास मौकों पर भी बनाया जाता है. धीमी आंच पर अधपके चावलों को मीट या सब्जी के साथ कुछ खुशबूदार मसाले डालकर पकाया जाता है. इस डिश को बनाना उन लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है जिन्हें खाना पकाने की सही तकनीक न मालूम हो. भारतीय उपमहाद्वीप में कई अलग-अलग प्रकार की बिरयानी तैयार की जाती हैं, हर क्षेत्र में बिरयानी का अपना ट्विस्ट और अनूठा स्वाद शामिल होता है. हालांकि मूल रूप से, बिरयानी को एक मांसाहारी व्यंजन माना जाता था, मगर धीरे-धीरे शाकाहारियों के स्वाद को समायोजित करने के लिए इसका वेजिटेरिन वर्जन भी विकसित हुआ. शाकाहारी बिरयानी व्यंजनों में विभिन्न सब्जियां और शाकाहारी प्रोटीन जोड़े जाते हैं, इसी प्रकार आपको नॉनवेजिटेरियन बिरयानी में भी काफी वर्जन देखने को मिलते हैं.
आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, हमारी छह बेहतरीन वेज बिरयानी रेसिपीज जिन्हें आप घर पर ट्राई करना पसंद करेंगे. इन सभी व्यंजनों में खाना पकाने की विशिष्ट तकनीक का उपयोग किया जाता है जो बिरयानी के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन मीट की जगह छोले, पनीर, मिश्रित सब्जियों और कटहल के पल्प जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. कटहल को इसकी अनूठी बनावट के कारण 'शाकाहारी मांस' के रूप में जाना जाता है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
Veg Biryani Recipes: शाकाहारियों के लिए 6 बेहतरीन बिरयानी रेसिपी-
1. काले चने की बिरयानी रेसिपी
इस रेसिपी में काले छोले की सब्जी तैयार की जाती है, यह चावल और काले छोले का एक बहुत कॉम्बिनेशन है. छोले को सभी साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर लंबे दाने वाले बासमती चावल की एक परत के साथ कवर किया जाता है, इसके बाद में मसालेदार झोल या करी को इसमें साथ डाला जाता है.
2. सतरंगी बिरयानी रेसिपी
अगर आप विदेशी सब्जियों के शौकीन हैं, तो यह बिरयानी रेसिपी आपके लिए है. इस रेसिपी में सब्जियों का एक इंद्रधनुष है- गाजर, चुकंदर, फ्रेंच बीन्स से लेकर ब्रॉकली और यहां तक कि हरी और पीली जुकीनी देखने को मिलती है. इस रेसिपी में संपूर्ण पोषण और निश्चित रूप से स्वाद भी शामिल है!
3. पनीर गोली बिरयानी रेसिपी
इस रेसिपी बिरयानी बनाने के लिए डीप फ्राई पनीर बॉल्स का इस्तेमाल किया गया है, पनीर को क्रम्बल करके, ब्रेड क्रम्ब्स और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ मिलाकर बनाया जाता है. यह डिश एक उत्सव की दावत या किसी विशेष अवसर के लिए फिट है.
4. कटहल बिरयानी रेसिपी
इस रेसिपी में कटहल को गर्म मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर इसे अधपके हुए चावल में मिलाया जाता है. पकी हुई सब्जी को चावलों के साथ एक परत में लगाकर फिर उसे पकाया जाता है. यह वेज बिरयानी शाकाहारी और मीट लवर्स को समान रूप से पसंद आएगी.
5. मखनी पनीर बिरयानी रेसिपी
यह एक और प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन है जो एक बढ़िया फैमिली डिनर के लिए उपयुक्त है, वह है मखनी पनीर बिरयानी. पनीर क्यूब्स को क्रीमी मखनी ग्रेवी में साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर अधपके बासमती चावल से कवर करके पकाया जाता है.

6. वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी
यह अभी तक की सबसे सरल और शानदार बिरयानी है जिसे आप अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ बना सकते हैं. इसमें स्टर फ्राइड वेजिटेबल्स को मसाला और चावलों के साथ पकाया जाता है. इस बिरयानी को तब बनाया जा सकता है जब आप कुछ झटपट बनाने के मूड में हो.
Diwali 2019: दिवाली पार्टी में ये स्नैक्स सर्व कर यूं करें अपने गेस्ट्स को इम्प्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं