विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2021

दुल्हन ने अपनी शादी में Sapna Chaudhary के गाने 'तेरी आंखों का काजल' पर किया जबरदस्त डांस, लोग बोले- 'झकास', देखें Video

शादी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन गज़ब का डांस करती हुई नज़र आ रही है. 

दुल्हन ने अपनी शादी में Sapna Chaudhary के गाने 'तेरी आंखों का काजल' पर किया जबरदस्त डांस, लोग बोले- 'झकास', देखें Video
दुल्हन ने अपनी शादी में Sapna Chaudhary के गाने 'तेरी आंखों का काजल' पर किया जबरदस्त डांस.
नई दिल्ली:

शादी की सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट दुल्हन और दूल्हा को ही होती है. हर लड़के और लड़की के लिए शादी का दिन उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है. वे इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपने हर एक पल को खूबसूरती से जीते हैं. शादी के कई सारे अनोखे वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी छाए रहते हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की खुशी देखते ही बनती है. अब ऐसा ही एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन गज़ब का डांस करती हुई नज़र आ रही है. 

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन शादी के लाल जोड़े में सजी हुई है. दुल्हन अपनी शादी के दिन डांसर सपना चौधरी के पॉपुलर सॉन्ग 'तेरी आंखों का काजल' पर जबरदस्त डांस करती हुई नज़र आ रही है. दुल्हन बेहद खुश लग रही है और अपनी शादी में खुशी से डांस कर रही है. दुल्हन के चेहरे की मुस्कान और उसका डांस  देखते ही बनता है. 

यहां देखें Video

इस वीडियो को radhika_beauty_makeover नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो  को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. 

दुल्हन का गज़ब का डांस देखकर लोग कमेंट सेक्शन में उसकी जमकर तारीफें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "झकास."

एक अन्य यूजर ने लिखा, "शानदार डांस." वहीं कई लोग कमेंट सेक्शन में हार्ट वाली इमोजी बनाकर दुल्हन को अपना प्यार दे रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Chaudhary, Indian Wedding Viral Video, Viral Video, Bride Dancing On Sapna Chaudhary Popular Song, TRENDING VIDEO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com