- मुंबई के ठाणे में एक ओला कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को सड़क पर थूकने से मना करने पर बुरी तरह पीटा
- बुजुर्ग की पत्नी ड्राइवर को रोकने की कोशिश करती रही लेकिन उसने मारपीट बंद नहीं की
- मारपीट का वीडियो वायरल होने पर शिवसेना के दोनों गुटों ने ड्राइवर को ढूंढकर उसकी जमकर पिटाई की
थप्पड़, धक्का, मारपीट फिर पत्थर से कूचने की कोशिश... मुंबई से सटे ठाणे का ये वीडियो देखकर किसी का भी दिल डर से कांप उठेगा. बुजुर्ग को ओला कैब ड्राइवर ने बहुत ही बेरहमी से पीटा. वजह सिर्फ इतनी सी थी कि बुजुर्ग ने कैब ड्राइवर को मॉल के बाहर सड़क पर थूकने से मना किया था. इतना सुनते ही ड्राइवर ने अपना आपा खो दिया. उनको बुजुर्ग की नसीहत इतनी नागवार गुजरी कि उसने उम्र का लिहाज किए बिना उनको पीटना शुरू कर दिया. ड्राइवर के सिर पर तो जैसे खून सवार था. बिना कुछ देखे और सुने वह बस पीटता जा रहा था. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.
ओला ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा
बुजुर्ग की पत्नी ओला ड्राइवर को रोकने की कोशिश करती रही लेकिन ओला ड्राइवर नहीं रुका. मारपीट का वीडियो वायरल होते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उस ड्राइवर को ढूंढ निकाला.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कैब ड्राइवर को ढूंढकर जड़े थप्पड़
शिंदे और उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने मिलकर ओला ड्राइवर को ढूंढकर सबसे पहले जोर से एक थप्पड़ जड़ा. इस बीच वह सफाई देने लगा तो दूसरे कार्यकर्ताओं ने उसे धड़ाधड़ थप्पड़ जड़ दिए. बुजुर्ग को पीटने वाले ओला ड्राइवर की धुनाई करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसे वर्तक नगर पुलिस के हवाले कर दिया.

बुजुर्ग ने सड़क पर थूकने से रोका तो कर दी पिटाई
बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर शिवसेना (शिंदे गुट और उद्धव गुट) के कार्यकर्ताओं ने उस ओला ड्राइवर का पता लगा लिया. ओला ड्राइवर की हिमाकत तो देखिए. एक तो जीरो सिविक सेंस कि वह मॉल के बाहर सड़क पर थूक रहा था. और जब उसे रोका तो उसने बुजुर्ग को ही पीटना शुरू कर दिया.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह ताउम्र इसे याद रखेगा. किसी के साथ भी बदसलूकी करने से पहले ये पिटाई उसे जरूर याद आएगी.किसी भी शख्स के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं