सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो रूस का बताया जा रहा है. वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी रहे हैं. इसमें हजारों-लाखों मच्छर एक साथ उड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद कई लोगों ने इस नजारे की तुलना 'हॉरर मूवी' के सीन से कर दी है.
घूमने पहुंचे थे, लेकिन मच्छरों ने बिगाड़ दिया पूरा प्लान
द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो रूस के बुर्यातिया क्षेत्र का है. कुछ पर्यटक यहां खूबसूरत लेक श्चुच्ये (Lake Shchuchye) को देखने पहुंचे थे. लेकिन तभी उनके सामने मच्छरों का एक बड़ा झुंड आ गया. देखते ही देखते पूरा इलाका मच्छरों से भर गया. मच्छर इतने ज्यादा थे कि हवा में उनका काला गुबार साफ दिखाई दे रहा था. स्थिति इतनी खराब हो गई कि पर्यटकों को तुरंत अपनी कारों में जाकर छिपना पड़ा. कई लोग कार से बाहर तक नहीं निकल पाए और उन्हें बिना झील देखे ही वापस लौटना पड़ा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोइसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा है. वहीं, कई लोगों ने कहा कि यह दृश्य किसी 'हॉरर मूवी' की तरह लग रहा है.
यहां देखें वीडियो-🇷🇺 Die russische Region Burjatien erlebt einen so großen Mückenangriff, dass Schwärme dieser Insekten die Menschen daran hindern, aus ihren Autos zu steigen. pic.twitter.com/rv0MxfYFm4
— Nachrichten (@NewsFokus) June 8, 2026
विशेषज्ञों ने क्या कहा?
वहीं, इस वीडियो को लेकर कीट विशेषज्ञों यानी एंटोमोलॉजिस्ट का कहना है कि इस तरह की गतिविधि अगले हफ्ते तक जारी रह सकती है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रूस में ऐसा नजारा देखने को मिला हो. साल 2021 में भी बेरिंग सागर के किनारे स्थित कामचटका प्रायद्वीप में लाखों मच्छरों ने लोगों को परेशान कर दिया था.
फिलहाल, इस वीडियो ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब आई 'इश्क करो पार्टी', जस्टिस काटजू के ऐलान से सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मीम्स का नया दौर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं