Viral Video: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दुनिया की पहली इंसान और रोबोट फाइट देखने को मिली है. एक रिंग के अंदर मशहूर इन्फ्लुएंसर फ्रेंकी लापेना 6 फीट लंबे रिमोट-कंट्रोल रोबोट से भिड़े. इस अनोखे मुकाबले को ह्यूमन वर्सेस टर्मिनेटर मैच नाम दिया गया, जिसे अमेरिकी रोबोटिक्स कंपनी REK ने आयोजित किया था.
पिंजरे में चले जोरदार लात-घूंसे
मैच शुरू होने से पहले रोबोट ने रिंग में वार्म-अप किया और अपनी मूवमेंट दिखाई. फाइट शुरू होते ही फ्रेंकी ने रोबोट पर घूंसे बरसाना शुरू कर दिया. इसके जवाब में रोबोट ने भी पलटवार करते हुए जोरदार पंच और लातें मारीं. रोबोट की किक इतनी ताकतवर थी कि फ्रेंकी उछलकर पिंजरे में दूर जा गिरे. इस मैच ने साफ दिखाया कि यह मशीन कितनी फुर्ती और ताकत से हमला कर सकती है.
We just made history with the first Human VS Terminator robot fight.
— REK (@REK) September 20, 2026
Frankie LaPenna gave it his all 🥊 More fight footage coming soon! pic.twitter.com/iADpv9d8Wg
वर्चुअल गेम के लिए कराई गई यह फाइट
REK कंपनी एक वर्चुअल रियलिटी फाइटिंग गेम पर काम कर रही है, जिसके प्रमोशन के लिए यह मुकाबला रखा गया था. इस गेम के जरिए लोग दूर बैठकर रिमोट से रोबोट को कंट्रोल करके एक-दूसरे से मुकाबला कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि यह इतिहास की पहली इंसान बनाम रोबोट फाइट है और जल्द ही इसके और भी वीडियो जारी किए जाएंगे.
क्या स्पोर्ट्स में होगी रोबोट की एंट्री?
इस मैच का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या आने वाले समय में UFC जैसे प्रोफेशनल फाइटिंग खेलों में भी रिमोट-कंट्रोल रोबोट हिस्सा लेंगे. एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर कोई प्रोफेशनल फाइटर होता तो मुकाबला और बेहतर होता, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अगले 5 सालों में इंसान और रोबोट की फाइट आम बात हो जाएगी.
दुकान में भी दिखा था रोबोट का एग्रेसिव रूप
रोबोट के एग्रेसिव होने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर का वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक ग्राहक के धक्का देने पर रोबोट अचानक भड़क गया था. वह रोबोट आदमी की तरफ बढ़ा और उसे लात मारने की कोशिश की, जिसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके रोबोट को बंद कर दिया था.
ये भी पढ़ें:- 30 हजार कमाने वाले Gen Z की Thar देख Boss होंडा सिटी ले आया, अगले दिन युवक रेंज रोवर में बैठकर आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं