Viral Video: ईरान की राजधानी तेहरान में 20 सितंबर की रात आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी वाला एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट देखा गया. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह अनजान चीज हवा में काफी नीचे उड़ते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है. दावों के मुताबिक, यह नजारा आजादगान एक्सप्रेसवे के पास का है.
अधिकारियों ने नहीं माना कोई खतरा
इस चमकती हुई चीज की सही लॉकेशन, साइज, ऊंचाई या रफ्तार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ईरानी प्रशासन या सेना ने भी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है और न ही इसे फिलहाल किसी सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जा रहा है.
Phone videos of bright, multi-colored lights over Tehran, Iran, went viral overnight.
— Clash Report (@clashreport) September 21, 2026
Iranian authorities have not issued any official statement treating the object as a threat.pic.twitter.com/JeqOHksFz7
ड्रोन या पतंग? सोशल मीडिया पर छिड़े दावे
इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सेना का कोई सीक्रेट ड्रोन या एक साथ उड़ रहे कई ड्रोन्स हो सकते हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह लाइटों से सजी कोई या दूर से दिख रही कोई आम चीज भी हो सकती है.
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच आई ये खबर
यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच पहले से ही भारी तनाव बना हुआ है. 20 सितंबर को ही ईरानी सेना ने चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगी. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने भी यात्रियों को फ्लाइट्स रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने को लेकर अलर्ट जारी किया है.
A number of videos are circulating showing an unidentified object in the skies above Tehran, Iran, it's not immediately clear what is being filmed. pic.twitter.com/bHNAQGFPNv
— OSINTdefender (@sentdefender) September 21, 2026
याद आ गई 50 साल पुरानी 'UFO' वाली घटना
तेहरान के आसमान में दिखी इस रोशनी ने लोगों को सितंबर 1976 की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिला दी है, जब तेहरान के ही आसमान में एक बेहद चमकदार रहस्यमयी चीज देखी गई थी. उस वक्त ईरान ने जांच के लिए F-4 फाइटर जेट्स तक हवा में भेज दिए थे. अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA और रक्षा विभाग के दस्तावेजों में भी इस 1976 वाली घटना की पूरी रिपोर्ट दर्ज है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि 50 साल पुरानी उस घटना का इस नए वायरल वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं