Snakes Fall From Ceiling: दुनियाभर में सांप की कई प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ काफी खतरनाक हैं, जो अपनी एक ही फूंकार से किसी को भी मौत की नींद सुला सकती हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार दिल दहला देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है, जिसमें एक महिला बिना डरे जहरीले सांप का रेस्क्यू करती नजर आ रही है. वीडियो वाकई चौंका देने वाला है.
यहां देखें वीडियो
Just another normal day in Australiao90 pic.twitter.com/SUCNeltwdW
— Insane Reality Leaks (@InsaneRealitys) August 17, 2023
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @InsaneRealitys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 45 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक महिला कैबिनेट पर चढ़ी हुई है और इस दौरान वो सीलिंग में बने बॉक्स के अंदर काले रंग की छड़ी डालने लगती है. अगले ही पल विशालकाय सांप बॉक्स में से निकलकर उसके हाथ में लिपट जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे महिला बिना डरे किसी की मदद के 6 से 7 फीट लंबा सांप बड़ ही आराम से बाहर निकाल देती है. वीडियो को देखकर लग रहा है मानो ये महिला के बाएं हाथ का खेल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
17 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्या इन्हें बचपन से इस काम में एक्सपर्ट बनाया जाता है. ये देखकर हैरानी हुई पर इंप्रेस भी हो गया.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'देश का नाम बदलकर जुरासिक वर्ल्ड रख देना चाहिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं