विज्ञापन

घर में मिले 28 जहरीले कोबरा, सांपों का जखीरा देख गांव में सब हैरान, लक्ष्मीपुर में अभी और बड़े नागों की तलाश

सोचिए, आपके घर से एक नहीं बल्कि 28 जहरीले कोबरा के बच्चे निकल आएं! कुशीनगर के लक्ष्मीपुर गांव में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां रात में दिखे एक सांप के बाद शुरू हुई तलाश ने पूरे गांव को हैरान कर दिया.

घर में मिले 28 जहरीले कोबरा, सांपों का जखीरा देख गांव में सब हैरान, लक्ष्मीपुर में अभी और बड़े नागों की तलाश
कुशीनगर में घर से निकले 28 कोबरा के बच्चे, 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कुशीनगर:

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से एक-दो नहीं बल्कि 28 जहरीले कोबरा के बच्चे निकल आए. मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है, जहां कृष्णा शुक्ला के घर में लगातार कोबरा के बच्चे दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर सर्प मित्र हरेंद्र कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी 28 कोबरा के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि बड़े कोबरा का पता नहीं चलने से ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है.

kushinagar news cobra rescue

Kushinagar Cobra Rescue: कोबरा के बच्चे

देर रात दिखा पहला कोबरा का बच्चा

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव निवासी कृष्णा शुक्ला के घर में देर रात करीब दो बजे एक कोबरा का बच्चा दिखाई दिया. परिवार के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़कर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया. पहले सांप के मिलने के बाद घरवालों को आशंका हुई कि आसपास और भी सांप मौजूद हो सकते हैं. इसके बाद पूरे घर और आसपास के इलाके में तलाश शुरू की गई.

Kushinagar Cobra Rescue: कोबरा के बच्चे

Kushinagar Cobra Rescue: कोबरा के बच्चे

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र

सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र हरेंद्र कुशवाहा को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. जांच के दौरान मकान के विभिन्न हिस्सों से एक के बाद एक कोबरा के बच्चे निकलते गए. इससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई. पूरे गांव में इस घटना की चर्चा फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

सर्प मित्र टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कुल 28 कोबरा के बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया. सभी सांपों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित कंटेनरों में रखा गया. सर्प मित्र हरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यदि इतने बड़े पैमाने पर निकले कोबरा के बच्चे खुले में रह जाते तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका हो सकती थी. जहरीले होने के कारण इनके संपर्क में आने से लोगों की जान को खतरा हो सकता था.

जंगल में छोड़े जाएंगे सभी कोबरा

रेस्क्यू टीम के अनुसार पकड़े गए सभी कोबरा के बच्चों को सुरक्षित रूप से वाल्मीकि नगर के जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें प्राकृतिक वातावरण मिल सके और आबादी वाले क्षेत्र में खतरा न बना रहे.

यह भी पढ़ें : बड़वानी के स्कूल किचन में निकला सांप, भोजन बनाते समय मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को डसा

यह भी पढ़ें : फार्म हाउस में ब्‍लैक कोबरा ने शख्‍स को डसा, सांप को लेकर अस्‍पताल पहुंचा; डॉक्‍टर ने दे डाली सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushinagar News, Cobra Rescue, Snake Rescue, Poisonous Cobra, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com