- एक नवंबर 2026 से दिल्ली में नॉन BS6 वाहनों की सर्दियों में सड़कों पर पूरी तरह से एंट्री प्रतिबंधित होगी.
- स्पैम और फर्जी कॉलों से बचाव के लिए 4G और 5G नेटवर्क पर सरकारी कॉलर आईडी सेवा लागू की जाएगी.
- सरकारी कॉलर आईडी सेवा के तहत कॉल करने वाले का असली नाम फोन स्क्रीन पर ट्रूकॉलर जैसे ऐप के बिना दिखेगा.
Rules Changing From November 1 2026: देश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले एक नवंबर 2026 से आम आदमी के जीवन से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. फर्जी कॉलों पर लगाम कसने के लिए बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के सरकारी कॉलर आईडी नियम की शुरुआत होने जा रही है. इसके अलावा, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नॉन BS6 वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू होगा और हर महीने की तरह एलपीजी सिलेंडर व ईंधन के नए दाम भी जारी किए जाएंगे.
हर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई आर्थिक, प्रशासनिक और यातायात से जुड़े नियम बदल जाते हैं. इस बार भी एक नवंबर 2026 से लागू होने वाले बदलाव बेहद अहम हैं. स्पैम कॉल्स से राहत दिलाने वाले नए कॉलर आईडी सिस्टम से लेकर दिल्ली की सड़कों पर पुराने वाहनों के संचालन पर रोक तक, कई ऐसे फैसले लागू होने जा रही हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करेंगे. आइए जानते हैं इन सभी बदलावों के बारे में विस्तार से.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिल्ली में नॉन BS6 वाहनों की एंट्री होगी बैन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं. इसकी कड़ी में दिल्ली में एक नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक नॉन BS6 वाहनों की एंट्री और चलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी. इस दौरान राजधानी की सड़कों पर सिर्फ BS6 मानक वाले, इलेक्ट्रिक (EV) या सीएनजी (CNG) वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना वसूला जा सकता है.
मोबाइल यूजर्स के लिए नया कॉलर ID नियम
मौजूदा वक्त में स्पैम और फर्जी कॉल्स एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं, जिनसे निपटने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. इसी कड़ी में एक नवंबर से 4G और 5G नेटवर्क पर सरकारी कॉलर आईडी सर्विस की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद जब भी कोई अनजान नंबर से आपको फोन करेगा, तो आपके फोन की स्क्रीन पर टेलीकॉम डेटाबेस यानी KYC आधारित में दर्ज कॉलर का असली नाम दिखाई देगा. इसके लिए आपको ट्रूकॉलर जैसे किसी थर्ड पार्टी ऐप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
यह भी पढ़ें- देश में रिकॉर्ड 11 करोड़ किसानों को फार्मर आईडी बनी, कागजी झंझट खत्म, कर्ज-फसल बीमा समेत ये 5 फायदे मिलेंगे
LPG सिलेंडर, CNG-PNG और जेट फ्यूल की नई कीमतें
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी ऊर्जा और ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाएगा. दरअसल, एक नवंबर को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से घरेलू और कमर्शियल LPG रसोई गैस सिलेंडरों की नई कीमतों की घोषणा की जाएगी. इसके साथ ही विमान ईंधन और सीएनजी-पीएनजी के दामों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर परिवहन और यात्रा खर्च पर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- जबलपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी सीधी ट्रेन! सतना, चित्रकूट, कानपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए पहुंचेगी तीर्थ नगरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं