दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो कि फास्ट फूड को खूब पसंद करते हैं. इसलिए जब भी उनका मन कुछ खाने का होता है तो वो मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) पहुंच जाते हैं. ये फास्ट फूड चेन लंबे समय से बर्गर, सैंडविच और ड्रिंग्स बेचने का काम कर रही है. इस बीच, McDonald's की एक कर्मचारी ब्रिटनी मैरी कर्टिस (Brittani Marie Curtis) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो कि अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में ब्रिटनी केवल 4 घंटों में 3,200 बर्गर और 3,200 कुकीज तैयार करने की कोशिश करती दिख रही है. सोशल मीडिया पर जिस कैप्शन के साथ इसे शेयर किया गया है, उसमें लिखा है कि ‘कोई झूठ नहीं, हां लड़की सच में थक गई है.' एक कर्मचारी के अनुसार, उसने $7,000 (5.2 लाख रुपये से ज्यादा) का ऑर्डर लिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
कर्टिस (Brittani Marie Curtis) ने कहा कि ‘उसने 22 सेकंड के वीडियो में 1600 मैकचिकन बर्गर (McChicken burgers), 1600 मैकडबल्स (McDoubles) और 3200 कुकीज (cookies) का 6,400-आइटम ऑर्डर तैयार किया था'. कर्टिस ने आगे वीडियो में ये भी बताया कि ‘पेरी, जॉर्जिया में एक छोटी सी जेल के लिए ये ऑर्डर मिला था और हमारे पास इसे पूरा करने के लिए केवल चार घंटे थे'.
सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो अब तेजी से चर्चित हो रहा है. यही वजह है कि अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है. कर्टिस ने कमेंट सेक्शन के जरिए ये भी खुलासा किया है कि कस्टमर ने इस ऑर्डर का भुगतान पहले ही कर दिया था. उन्होंने आगे कहा- "हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, वे बहुत विश्वसनीय हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं