Viral Video: बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसागर ने एक महिला ब्लॉगर से सगाई की थी. वायरल वीडियो यूपी के औरैया का बताया गया. महिला रीना के इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर हैं, जिस पर अलग-अलग वीडियो पोस्ट किए गए हैं. अब इंस्टाग्राम पर महिला ने बुजुर्ग से सगाई या शादी की बात को इनकार कर दिया है. उसने एक अन्य वीडियो में कहा कि उसके पति वापस आ गए और अब वह अपने पति के साथ रहेगी. 75 साल के बुजुर्ग से सगाई की बात को लेकर महिला रीना राजपूत ने वो तो सिर्फ वीडियो बनाने के लिए था.
महिला ने की पति से दोबारा शादी
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में रीना ने कहा कि उनके पति वीडियो देखकर वापस आ गए हैं. अब मेरे में घर लड़ाई चल रही है. महिला ने कहा कि अब हमारी दोबारा शादी होगी. इसके बाद महिला रीना ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग कई पोस्ट किए. एक पोस्ट में वह अपने पति के साथ नजर आ रही है, जिसमें दोनों फूलों की माला पहने दिखाई दे रहे हैं. जबकि एक अन्य वीडियो में युवक रीना की मांग में सिंदूर भरता हुआ दिखा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुजुर्ग की बेटी पर भड़की रानी
वीडियो में जो शख्स दिख रहा है, रीना उसे अपना पति कहती हैं. उन्होंने बताया कि वह 75 साल के बुजुर्ग रामसागर से शादी का वीडियो देखकर वापस घर पर लौट आए. शादी को लेकर घर में लड़ाई भी हुई. इंस्टाग्राम पर दो और वीडियो में रीना ने बुजुर्ग से शादी को नकली शादी बताया. साथ ही वह बुजुर्ग की बेटी राधा को भड़कती नजर आई. रीना ने कहा कि राधा नकली शादी को असली शादी बता रही है. उसने राधा के झूठे इल्जाम की सच्चाई दिखाते हुए वीडियो भी लगाया.
यह भी पढ़ें | 200 सीट हक है हमारा, कांग्रेस ने सपा से डील से पहले बढ़ा दिया दबाव; लगाए बैनर
रीना ने कहा कि तुम्हारे बाप से कहां असली सगाई हुई. अगर असली सगाई हुई तो पार्लर में करती. मैं ऐसे ही जिंदगी काट देती, पर तुम्हारे बाप के साथ सगाई नहीं करती. जो यह सारा ड्रामा रच रही है, मेरे साथ मत रच. जिसके साथ रचना हो. उसे ही रचो. 75 वर्षीय बुजुर्ग से साथ सगाई और शादी को लेकर रीना ने कहा कि सब वीडिया बनाने के लिए कहा गया था. जो-जो मुझसे करने को बोला गया, वही मैंने किया. मेरे बच्चे छोटे-छोटे हैं और मेरा आदमी है. मैं इससे (बुजुर्ग) से कैसे शादी करूंगी.
सगाई और हल्दी का वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि बीते दिनों ब्लॉगर रानी (रीना राजपूत) की एक बुजुर्ग के साथ सगाई और हल्दी का वीडियो वायरल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग औरैया जिले में अरियारी गांव निवासी रामसुग्गर है. रामसुग्गर की एक बेटी राधा है, जो सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती है. दावा किया गया कि इसी दौरान रामसुग्गर के घर पर रानी का आना जाना हुआ और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.
(अस्वीकरण: यह कहानी Instagram पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | जामिया छात्रों की हंगर स्ट्राइक के बीच कांग्रेस नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, पुलिस से शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं