VIRAL VIDEO: जमीन से 44 मंजिल ऊपर, जहां नीचे देखने भर से किसी के भी पैर कांप जाएं, वहां कुछ लोग सिर्फ एक रस्सी और सहारे के दम पर अपनी रोजी-रोटी तलाशते हैं. पेट की आग और अपनों की जिम्मेदारी इंसान से क्या-क्या नहीं कराती, इसका जीता-जागता उदाहरण तेलंगाना के नानकरामगुडा से सामने आया है. यहां गगनचुंबी इमारतों के शीशे चमकाने वाले एक मजदूर की सादगी और हौसले ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को निर्भय शर्मा नाम के एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है.
झारखंड से तेलंगाना तक रोजी-रोटी का सफर
वीडियो में दिख रहा है कि 44वीं मंजिल की बालकनी के बाहर हवा में लटके दो मजदूर सफाई में जुटे हैं. बातचीत में उनमें से एक ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और यहां ऊंची इमारतों के शीशे और बालकनी साफ करने का काम करता है. कमाई के सवाल पर उसने खुलकर बताया कि इस जोखिम भरे काम के लिए उसे हर महीने 25 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी की तरफ से खाना (चावल), रसोई गैस और आने-जाने का भत्ता भी दिया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'अब डर नहीं लगता साहब, आदत हो गई है'
बातचीत के दौरान जब उससे पूछा गया कि इतनी ऊंचाई पर काम करते हुए क्या कभी डर नहीं लगता? तो उसने मुस्कुराते हुए सहजता से कहा, "आदत हो गया है, 5-6 साल से कर रहे हैं तो अब डर नहीं लगता."
मजदूर का यह एक जुमला सुनने में जितना सीधा लगता है, हकीकत में उतना ही भारी है. यह जवाब बताता है कि परिवार को पालने की मजबूरी कैसे धीरे-धीरे इंसान के सबसे बड़े खौफ को भी सामान्य बना देती है. 44वीं मंजिल पर जहां एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है, वहां यह मजदूर बीते कई सालों से रोज अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें | पॉल्ट्री फार्म में घुसा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, दीवार बनकर खड़ा हुआ बहादुर कालिया, बचाई 3000 मुर्गियों की जान
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे दुआ
'नानकरामगुडा में खतरनाक काम' शीर्षक से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए. कमेंट्स में लोग इन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं और उनके जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा, "भाई, थोड़ा संभलकर काम करना, यह सच में बहुत जोखिम भरा है." वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "ऊपर वाला आप सभी की रक्षा करे, परिवार के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता."
यह भी पढ़ें | 75 साल के बुजुर्ग से सगाई करने वाली ब्लॉगर रानी ने दूसरे से की शादी, बोली- मेरा पति वापस आ गया
यह भी पढ़ें | भारत की सबसे महंगी ट्रेन में 7 दिन तक अमेरिकी यूट्यूबर ने किया सफर, बोले- ऐसा मजा तो यूरोप में भी नहीं आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं