विज्ञापन

दिल्ली-यूपी में अक्टूबर और नवंबर में 4 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें त्योहारों के हिसाब से ड्राई डे की पूरी लिस्ट

Dry Days 2026 in Delhi: त्योहारों के इस दौर में अगर आप भी शराब या बीयर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आबकारी विभाग के नियमानुसार, विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों, धार्मिक उत्सवों और कानून व्यवस्था से जुड़े खास अवसरों पर ड्राई डे घोषित किया जाता है.

दिल्ली-यूपी में अक्टूबर और नवंबर में 4 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें त्योहारों के हिसाब से ड्राई डे की पूरी लिस्ट
अक्टूबर और नवंबर में 4 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके.
NDTV
  • अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली व यूपी में महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दीपावली और गुरु नानक जयंती पर ड्राई डे रहेगा
  • दिल्ली में 20 अक्टूबर को विजयादशमी और 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद.
  • नवंबर में 8 तारीख को दीपावली और 24 तारीख को गुरु नानक जयंती पर दिल्ली के सभी बार और ठेके बंद रहेंगे.

Delhi-UP Dry Days List: त्योहारी सीजन और महत्वपूर्ण जयंतियों के मद्देनजर आबकारी विभागों ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए ड्राई डे की तारीखें जारी कर दी हैं. अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दीपावली और गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शराब और बीयर की खुदरा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. अगर आप भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या यूपी के किसी जिले में हैं, तो पहले से ही ड्राई डे की इन तारीखों की पूरी सूची नोट कर लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

अक्टूबर और नवंबर 2026 के बचे हुए महीनों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अंदर शराब की दुकानें किन-किन तारीखों पर बंद रहेगी, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है.

 दिल्ली में ड्राई डे की अहम तारीख

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के आधिकारिक कैलेंडर और आदेशों के मुताबिक, आगामी महीनों में इन प्रमुख अवसरों पर दिल्ली में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी.

अक्टूबर 2026

  •  20 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार: विजयादशमी पर्व पर दिल्ली में ड्राई-डे घोषित किया गया है, जिसके तहत सभी रिटेल बीयर व शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
  •  26 अक्टूबर 2026 यानी सोमवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली भर में शराब की खुदरा दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी.

 नवंबर 2026

  •  8 नवंबर 2026 यानी रविवार: दीपावली के शुभ अवसर पर दिल्ली के सभी रिटेल आउटलेट्स, बार और ठेके बंद रहेंगे.
  • 24 नवंबर 2026 यानी मंगलवार: गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व के अवसर पर आबकारी नियमों के तहत शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

दिसंबर 2026

  • 25 दिसंबर यानी शुक्रवार: क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी.

यूपी में शराब की दुकानें बंद रहने की तारीख

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के नियमों और त्योहारों की छुट्टियों के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत पूरे राज्य में निम्नलिखित तारीखों पर ड्राई डे लागू रहेगा.

  • 20 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार: विजयादशमी 
  • 24 अक्टूबर यानी शनिवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 08 नवंबर यानी रविवार: दीपावली
  • 24 नवंबर यानी मंगलवार: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर यानी शुक्रवार: क्रिसमस

यह भी पढ़ें- चिप्स-बिस्किट, सॉफ्ट ड्रिंक में ज्यादा चीनी-नमक और फैट का चुटकियों में पता चलेगा, खरीदने से पहले देख लें कलर कोड

ड्राई डे के नियमों के तहत एल 6, एल 10 और अन्य खुदरा लाइसेंस प्राप्त दुकानों को अपना परिसर पूरी तरह बंद रखना होता है. हालांकि, होटलों या बड़े रिसॉर्ट्स में ठहरने वाले अधिकृत मेहमानों जैसे L15 या L15F लाइसेंस धारकों के लिए कुछ विशेष शर्तों के तहत सेवा पर छूट हो सकती है, लेकिन सामान्य ग्राहकों के लिए खुदरा दुकानें पूरी तरह बंद रहती हैं. असुविधा से बचने के लिए तय तारीखों से पहले ही अपनी जरूरी व्यवस्था कर लें.

यह भी पढ़ें- बिजली बिल ज्यादा आए तो व्हाट्सएप पर करें शिकायत, उपभोक्ता खुद भेज सकेंगे मीटर रीडिंग, नोट करें UPPCL का हेल्पलाइन नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Days, Dry Days In Uttar Pradesh, Dry Days In Delhi, Dry Days List, Delhi Dry Days Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com