Chandni Mimicry of Alia Bhatt Character Isha:रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धमाकेदार कमाई के चलते फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स और मेकर्स राहत की सांस ले रहे हैं. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने और डायलॉग पर फैंस रील पर रील बनाकर लाइन लगा रहे हैं. इस दौरान फिल्म के रिव्यू और उस पर बने मीम्स की बाढ़ ने भी इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान खींचने में कोई कमी नहीं होने दी. हाल ही में फिल्म में आलिया भट्ट का ईशा वाला किरदार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर एक मिमिक्री आर्टिस्ट की कमाल की रील इंस्टाग्राम लोगों को खूब एंटरटेन कर रही है.
यहां देखें रील
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
वायरल हो रही इस रील में दिख रहीं मिमिक्री आर्टिस्ट का नाम चांदनी बताया जा रहा है, जो आलिया की मिमिक्री करने में उस्ताद हैं. हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट का ईशा वाले किरदार पर उनके द्वारा की गई मिमिक्री गर्दा मचा रही है. चांदनी ने आलिया भट्ट की मिमिक्री का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब चांदनी ने आलिया की नकल उतारी हो, इससे पहले भी वो अपने कई वीडियो में आलिया की मिमिक्री करती नजर आ चुकी है.
तेजी से वायरल हो रही इस रील में चांदनी 'रणबीर' के किरदार का नाम 'शिवा' कहकर डायलॉगबाजी करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही जैसे फिल्म में आलिया हमेशा 'शिवा-शिवा' पुकारती रहती हैं, वैसे ही चांदनी भी रील में 'शिवा' नाम दोहराती नजर आ रही हैं. इस दौरान वे आलिया के किरदार ईशा की तरह डायलॉग्स को अपने तरीके से रीक्रिएट करती दिख रही हैं. रील पर बढ़ते लाइक, कमेंट्स और व्यूज का सिलसिला अब भी जारी है. रील देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'वीडियो देखकर मारक मजा आ गया.'
* ""बच्चे की मासूमियत पर पिघला टीचर का गुस्सा, KISS करते हुए कहा 'अब नहीं करूंगा शैतानी, पक्का'
* 'Video:'बाइक पर पीछे सीट बेल्ट लगाकर बैठा था बैल, सड़क पर फर्राटे से दौड़ रही थी बाइक
* "'मेले में लड़कियों ने नोचे एक-दूसरे के बाल, चले लात-घूसे, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO
* "VIDEO: पार्टी में अचानक आ धमकी खूंखार शेरनी, जान बचाने पेड़ पर चढ़ा शख्स
देखें वीडियो-आलिया भट्ट मुंबई में हुईं स्पॉट, मुस्कुराते हुए पैपराजी को दिए पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं