विज्ञापन

रूखे-बेजान बालों को बनाना है मुलायम? घर पर इन 4 चीजों से तैयार करें DIY कंडीशनर

Hair Care Tips: बालों को मुलायम और उलझन मुक्त बनाने के लिए घर पर एलोवेरा जेल, विटामिन ई, गुलाब जल और नारियल तेल से DIY कंडीशनर तैयार कर सकते हैं. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें और मिश्रण ताजा बनाकर लगाएं.

रूखे-बेजान बालों को बनाना है मुलायम? घर पर इन 4 चीजों से तैयार करें DIY कंडीशनर
घर पर इन 4 चीजों से तैयार करें DIY कंडीशनर
ndtv

धूल-मिट्टी, प्रदूषण और धूप के संपर्क में आने से बाल रूखे और बेजान महसूस हो सकते हैं. कई बार बाल धोने के बाद भी उनमें उलझन बनी रहती है और उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बालों की लंबाई को मुलायम बनाने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर लोग बाजार से कंडीशनर खरीदते हैं, लेकिन कुछ घरेलू चीजों की मदद से बालों के लिए एक DIY कंडीशनर भी तैयार किया जा सकता है. हालांकि, प्राकृतिक चीजें हर किसी के बालों और त्वचा को सूट करें, यह जरूरी नहीं है. इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है.

कंडीशनर बनाने के लिए चाहिए ये 4 चीजें

घर पर यह DIY कंडीशनर तैयार करने के लिए आपको चार चीजों की जरूरत होगी.

  1. एलोवेरा जेल: 2 चम्मच
  2. विटामिन ई कैप्सूल: 1 कैप्सूल
  3. गुलाब जल: 1 चम्मच
  4. नारियल तेल: 1 चम्मच

बालों पर विटामिन ई कैप्सूल या किसी भी घरेलू चीज का इस्तेमाल करने से पहले उसकी गुणवत्ता और अपने स्कैल्प के अनुकूल होने की जांच जरूर करें. हर व्यक्ति के बालों और त्वचा की जरूरत अलग होती है, इसलिए जरूरी नहीं कि एक ही नुस्खा सभी को फायदा पहुंचाए. विटामिन ई कैप्सूल को सीधे बालों या स्कैल्प पर लगाने के फायदे को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से खुजली, जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें और जरूरत पड़ने पर स्किन एक्सपर्ट की सलाह लें.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें एक से बढ़कर एक मेहंदी डिजाइन के Photos

कैसे तैयार करें घर पर DIY कंडीशनर?

बता दें कि इसे बनाने के लिए एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल का तेल, गुलाब जल और नारियल तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए. इसे ज्यादा मात्रा में बनाकर स्टोर करने के बजाय हर बार जरूरत के हिसाब से ताजा तैयार करना बेहतर है. इस मिश्रण में पानी और अन्य सामग्री होने के काारण इसे लंबे समय तक रखने से खराब होने या उसमें सूक्ष्मजीव पनपने का खतरा हो सकता है.

बालों में कैसे लगाएं यह कंडीशनर

बालों को शैंपू से धोने के बाद उनकी लंबाई पर थोड़ी मात्रा में मिश्रण लगाएं. इसे स्कैल्प यानी सिर की त्वचा पर लगाने से बचें. कुछ मिनट बाद बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अगर मिश्रण लगाने के बाद बाल चिपचिपे महसूस हों, तो अगली बार इसकी माात्रा कम रखें.

इस्तेमाल करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

किसी भी नई सामग्री को बालों या त्वचा पर लगाने से पहले छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें. ध्यान रखें कि घरेलू कंडीशनर बालों को अस्थायी रूप से मुलायम बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन यह बालों की हर समस्या का इलाज नहीं है. लगातार बाल झड़ने, स्कैल्प में खुजली या अन्य परेशानी होने पर त्वचाा एक्सपर्ट की सलाह लें.

ये भी पढ़ें- इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care Tips, Hair Care Tips Alia Bhatt Hair Stylist, Hair Care Tips At Home For Hair Fall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com