विज्ञापन

न कोई बड़ा एक्शन, न भारी-भरकम बजट, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा, कहानी में हर मिनट आता है नया सस्पेंस

साल 2018 में एक फिल्म आई थी, जिसने कमाई में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इस फिल्म का नाम राजी है. फिल्म आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं.

न कोई बड़ा एक्शन, न भारी-भरकम बजट, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा, कहानी में हर मिनट आता है नया सस्पेंस
न कोई बड़ा एक्शन, न भारी-भरकम बजट, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 200 करोड़ पार
NDTV

बॉलीवुड में कुछ फिल्में कहानी और एक्शन से ज्यादा अपने कम बजट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इस साल की सबसे कम बजट की फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर हर किसी को हिलाकर रख दिया. फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और कमाई कर रही है. हनुमान अंश का बजट करीब 2 करोड़ रहा है और उसने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन बॉलीवुड में यह पहली फिल्म नहीं जिसने कम बजट में इतनी मोटी कमाई की है.

कौन सी है ये फिल्म 

साल 2018 में एक फिल्म आई थी, जिसने कमाई में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इस फिल्म का नाम राजी है. फिल्म आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं. उनके साथ विक्की कौशल, जयदीप अलाहवत, रजत कपूर और सोनी राजदान जैसे कलाका थे. इन सभी कलाकारों ने पर्दे पर अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों को जीत लिया था. राजी में आलिया भट्ट के किरदार और एक्टिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

आलिया की शानदार एक्टिंग

आलिया भट्ट का किरदार इतना रियल लगता है कि कई बार भूल जाते हैं कि फिल्म देख रहे हैं. कभी डरी हुई, कभी मजबूत और कभी चुपचाप सब सहती हुई. उनके चेहरे के भाव ही पूरी कहानी कह देते हैं. वो कोई एक्शन हीरोइन नहीं, बल्कि घर की साधारण सी लड़की जैसी दिखती हैं. यही बात दिल को छू जाती है. उनके साथ विक्की कौशल की एक्टिंग भी कम बोलकर गहरा असर छोड़ती है.

राजी का बजट

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी राजी का बजट 40 करोड़ के आसपास था और इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 207 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उस वक्त राजी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक थी. राजी महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. राजी को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था. 

यह भी पढ़ें | धुरंधर 2 के तूफान के बीच फिर गर्माया ‘राजी' विवाद, राइटर ने लगाए मेघना गुलजार पर गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raazi, Raazi Alia Bhatt, Raazi Box Office, Raazi Box Office Collection, Raazi Box Office Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com