विज्ञापन

इंडक्शन पर कौन से बर्तन का इस्तेमाल करें?

कई बार लोग इंडक्शन खरीद तो लेते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं समझ आता कि इस पर कौन-सा बर्तन इस्तेमाल करना चाहिए. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो स्टोरी पूरी पढ़ें.

इंडक्शन पर कौन से बर्तन का इस्तेमाल करें?
इंडक्शन पर पर कौन से बर्तन चलेंगे?
NDTV

गैस सिलिंडर के झंझट से मुक्ति और खाना जल्दी बनने की वजह से लोग आजकल रसोई में इंडक्शन चूल्हा को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन जब ये पहली बार घर में आता है, तो सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि इस पर कौन से बर्तन चलेंगे? क्योंकि अगर गलत बर्तन रख दिया, तो इससे इंडक्शन खराब हो सकता है. अगर आपके भी दिमाग में यह सवाल है, तो इसका जवाब जानने के लिए पूरी स्टोरी पढ़ें.

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि इंडक्शन कैसे काम करता है?

इंडक्शन गैस की तरह आग नहीं जलाता, इसके अंदर एक कॉइल होती है, जो मैग्नेटिक फील्ड पैदा करती है. ऐसे में जब बर्तन इसके ऊपर रखा जाता है, तो बर्तन खुद गर्म होने लगता है. जिसका मतलब है गर्मी सीधे बर्तन में बनती है, चूल्हे की सतह से नहीं. यही कारण है इस पर सिर्फ वही बर्तन काम करते हैं, जो चुंबक से चिपकते हों.

इंडक्शन पर कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

स्टेनलेस स्टील: 

ज्यादातर स्टील के बर्तन इंडक्शन पर काम कर लेते हैं, लेकिन दो शर्तें हैं, 

  1. पहली: बर्तन चुंबक को पकड़ता हो.
  2. दूसरी: उसका तला समतल यानी फ्लैट होना चाहिए.
  3. लोहे के बर्तन:

लोहे की कड़ाई, तवा या कास्ट आयरन के बर्तन इंडक्शन पर बहुत बढ़िया चलते हैं. इनमें खाना भी बहुत स्वादिष्ट बनता है.

इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन:

बाजार में मिलने वाले ऐसे बर्तन जिनके नीचे एक खास तरह की स्टील प्लेट लगी होती है. इन पर साफ-साफ इंडक्शन बेस लिखा होता है.

कौन-से बर्तन बिल्कुल नहीं चलेंगे?

  • एल्युमीनियम के बर्तन
  • तांबे के बर्तन
  • मिट्टी और कांच के बर्तन

सही बर्तन पहचानने का आसान तरीका:

  1. अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आपके घर का कौन-सा बर्तन इंडक्शन पर चलेगा, तो एक छोटा सा सिक्का जैसा चुंबक लीजिए. इसे बर्तन के तले पर लगाकर देखिए.
  2. अगर चुंबक बर्तन के तले पर तुरंत चिपक जाता है, तो समझ जाइए कि वह इंडक्शन पर आराम से चलेगा.
  3. अगर चुंबक नहीं चिपकता या गिर जाता है, तो वह बर्तन इंडक्शन पर काम नहीं करेगा.

इसे भी पढ़ें: आटा गूंथते समय उसमें डालें ये एक चीज, गुब्बारे सी फूलेंगी रोटियां, घंटों रहेंगी नरम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Induction Cooking Tips, Kitchen Tips, Induction Cooking Hacks, Food, Induction Buying Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com