Viral video of 360 degree rotation mobile hack: सेल्फी स्टिक और हेट गियर जैसे गैजेट्स के बाद अब एक नई स्टिक का ट्रेंड बढ़ गया है. ये स्टिक आपने अक्सर किसी फंक्शन या इवेंट में देखी होगी. इस स्टिक पर मोबाइल लगा कर खुद स्टेज पर खड़े होते हैं. स्टिक ऑन होते ही मोबाइल चारों तरफ घूमने लगता है. इस स्टिक को एफॉर्ड करना सबके लिए शायद आसान न हो, लेकिन जुगाड़ करना आता हो तो घर में ही 360 डिग्री वीडियो बनाया जा सकता है. एक महिला ने ऐसा वीडियो बनाने की ऐसी शानदार जुगाड़ निकाली कि यूजर्स भी उनके टैलेंट को सलाम कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ऐसे लगाया जुगाड़
इंस्टाग्राम पर साहा एसआरए 116 नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक महिला सेंटर टेबल पर एक स्टूल रख कर उस पर खड़ी हुई है. उसने पंखे के सपोर्ट से एक लंबी सी चीज पंखे से टांग कर रखी है. आप गौर से देखेंगे तो उस चीज पर अंदर की तरफ मोबाइल फोन रखा दिख जाएगा. बीच-बीच में पंखा चलता जा रहा है और उसके साथ मोबाइल फोन उसके आसपास घूमता जा रहा है. घूमते हुए मोबाइल फोन के साथ महिला कुछ परफोर्म करते जा रही है. इस जुगाड़ के साथ महिला ने 360 डिग्री एंगल का वीडियो बना लिया है.
जुगाड़ को सलाम
महिला की इस जुगाड़ पर सोशल मीडिया यूजर्स उसके जुगाड़ के टैलेंट को सलाम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, वाह सिस्टर क्या टैलेंट है. एक यूजर ने लिखा कि, आप इस जुगाड़ की टॉर्च बेयरर रहेंगी. एक और यूजर ने लिखा कि, गलती से नीचे मत गिर जाना. इन शानदार जुगाड़ वाले वीडियो को अब तक चालीस हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. आपको बता दें कि रोटेशन वाली स्टिक पर मोबाइल लगाकर किसी भी स्पीड में वीडियो बनाए जा सकते हैं, जिसमें मोबाइल के घूमने से आसपास का पूरा वीडियो बन जाता है. सारी सराउंडिंग्स कैप्चर हो जाती है.
ये VIDEO भी देखें: -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं