देशभर में हरियाणा की महिलाओं को हर मामले में काफी तेज़ समझा जाता है. यहां कि महिलाएं सिर्फ चूल्हा-चौका तक ही सीमित नहीं रहती हैं. बल्कि वो इतनी होशियार होती है कि जानवरों का खानपान उनकी देखभाल, गोबर के उपले बनाने और दूध निकालने का काम भी खुद ही करती हैं. इसी वजह से हरियाणा की महिलाओं की हर तरफ इतनी तारीफ होती है. सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा के गांव और वहां की महिलाओं की एक झलक दिखाई गई है.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि भैंस खूंटे से बंधी है और वहीं पास में दो महिलाएं बैठी बात कर रही हैं. इस वीडियो की दिलचस्प बात ये है कि इनमें से एक महिला के सिर पर लोहे का बड़ा सा बर्तन यानी तसला है जिसमें काफी ढेर सारा गोबर भरा हुआ है. लेकिन आप देखिए वो बुजुर्ग महिला सिर पर इतना बोझ होने के बावजूद कितने सुकून से बैठकर बात कर रही हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो उन्हें याद ही नहीं है कि उनके सिर पर इतना भारी बोझा रखा है. यहां तक कि महिला ने लोहे के तसले को हाथ से पकड़ा भी नहीं और सटीक बैलेंस बनाकर वो कैसे बैठकर आराम से बात कर रही हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
देखें Video:
हरियाणा के गांव की ये भी एक अलग पहचान हैं... 😀 pic.twitter.com/T1STcPzcJR
— Amandeep Pillania (@APillania) February 12, 2025
इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी कुछ देर के लिए हैरान रह जाएगा और सोचेगा की वाकई असली भारत तो यहां के गावों में नज़र आता है. इस वीडियो को एक्स पर @APillania नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है- हरियाणा के गांव की ये भी एक अलग पहचान हैं... वीडियो को अबतक 54 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप जिस काम से प्यार करते हैं वो कभी आपको बोझ नहीं लगता. दूसरे यूजर ने लिखा- औरतों की कुछ खास पहचानों में से ये भी है. तीसरे यूजर ने लिखा- हर गांव की औरत की पहचान है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं