Trending: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन करने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ पूनमल्ली से वडापलानी तक सफर किया था. मेट्रो में इसी सफर के दौरान तेजस नाम के एक युवा स्टार्टअप फाउंडर ने 90 सेकंड के अंदर पीएम मोदी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े 2 आइडिया पिच किए थे. तब इस मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं हुआ था. लेकिन कुछ दिन तेजस ने खुद एक लिक्डइन पोस्ट के जरिए एक-एक बात बता दी, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
स्टेशन आने पर भी दिया बोलने का मौका
तेजस 'विंसन लैब्स' नाम की एक AI कंपनी के फाउंडर हैं. इससे पहले वह KPMG इंडिया में काम कर चुके हैं और उन्होंने Fanpit नाम का एक इवेंट प्लेटफॉर्म भी शुरू किया था. उन्हें 16 अन्य स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ पीएम मोदी से बातचीत करने के लिए चुना गया था. जब तेजस के बोलने की बारी आई, तो मेट्रो पोरूर स्टेशन पर रुकने ही वाली थी. तेजस को लगा कि उनके पास अब समय नहीं बचा है. लेकिन तभी पीएम मोदी ने कहा कि अभी समय है और वह सबकी बात सुनेंगे. इसके बाद तेजस को अपनी बात रखने के लिए 90 सेकंड का समय मिला.
तेजस ने पीएम मोदी के सामने 2 सुझाव रखे
पहला विचार इस बारे में था कि छात्रों को AI के जरिए पढ़ाई और असली समस्याओं को सुलझाने के लिए तैयार किया जाना चाहिए. सरकारी विभाग कॉलेज के छात्रों को अपने असली प्रोजेक्ट्स काम करने के लिए दें, ताकि छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान की जगह काम का सीधा अनुभव ले सकें.
दूसरा विचार आम लोगों की सुविधा के लिए एक 'यूनिफाइड सरकारी सर्विस डेस्क' बनाया जाए, जो AI से चले। इसमें लोगों को सिर्फ एक बार अपने कागज जमा करने हों. इसके बाद AI खुद-ब-खुद उस फाइल को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विभागों में भेज दे, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.
स्कूल के आइडिया से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर
तेजस ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, '9 साल पहले 2017 में मैंने स्कूल चुनाव के दौरान अपने स्कूल में गूगल क्लासरूम शुरू करने का आइडिया दिया था. आज 9 साल बाद मुझे देश के प्रधानमंत्री के सामने अपना आइडिया रखने का मौका मिला. मेरे लिए यह बड़ी बात है. 90 सेकंड का समय बहुत कम होता है, खासकर तब जब आपके पास कहने के लिए ढेरों बातें हों. लेकिन यह एक बेहद शानदार अनुभव था.'
यह भी पढ़ें | अखिलेश यादव ने Gen Z को दिया योगी आदित्यनाथ की सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, बोले- इच्छा हो तो बता देना
यह भी पढ़ें | जयपुर घूमने आई अमेरिकन एक्ट्रेस के कंधे पर चढ़कर लड़ने लगे दो बंदर, वायरल हुआ गलता पीठ का वीडियो
यह भी पढ़ें | ट्रैवल ब्लॉगर सारा ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिदंगी भर याद रहेगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं