Viral Video: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर जब लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो वहां मौजूद यूट्यूबर आयुष गुप्ता ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. आयुष ने 'नेताजी' कहकर अखिलेश यादव का ध्यान अपनी ओर खींचा और फिर पूछा- 'वर्तमान पूरा जेनजी मय हुआ पड़ा है, तो क्या समाजवादी पार्टी इस बार चुनाव में किसी जेन जी को इंट्रोड्यूस करेगी?'
'किस विधानसभा से टिकट चाहते हो?'
अखिलेश यादव ने बिना समय गवाए इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'अगर कोई नौजवान चाहे...'. लेकिन इतना सुनते ही सवाल पूछने वाले Gen Z ने Present Sir कहकर अपना हाथ उठा दिया. यह देखकर अखिलेश यादव ने उससे पूछा- किस विधानसभा से टिकट चाहते हो? युवक जोर से हंसा और फिर हाथ जोड़कर बोला कि जहां से भी आप लड़वाना चाहें वहीं से खड़े हो जाएंगे.
'अगर हां है तो हम पीछे नहीं हटेंगे'
अखिलेश यादव ने कहा, 'मुझे लगता है कि तुम्हें योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ाना पड़ेगा. अगर आपकी इच्छा हो तो मुझे बता देना.' यह सुनकर Gen Z ने कहा- 'डन, क्या मैं इसे पक्का समझूं?' तब अखिलेश यादव ने कहा- बिल्कुल, इसमें अगर आपकी हां है तो इसमें हम पीछे नहीं हटेंगे.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
दोनों की बातचीत के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन्स भी दे रहे हैं. सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही 34 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'चलो भैया गोरखपुर से टिकट कन्फर्म हो गया.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन हमारी कंपनी की तरह से फ्री रहेगा आपके लिए.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई तुम खुद बीजेपी को फॉलो किए हो, लेकिन समाजवादी पार्टी को फॉलो नहीं कर रखा.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'भाई हारे या जीते, लेकिन पूरा देश जान जाएगा.'
यह भी पढ़ें:- जयपुर घूमने आई अमेरिकन एक्ट्रेस के कंधे पर चढ़कर लड़ने लगे दो बंदर, वायरल हुआ गलता पीठ का वीडियो
यह भी पढ़ें:- ट्रैवल ब्लॉगर सारा ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिदंगी भर याद रहेगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं