Viral Video: गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका मित्तल ने करीब 1.5 साल बाद अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि उनका पहला दिन ऑफिस में कैसा था. ऑफिस में कदम रखते हुए उन्हें कैसा फील हुआ और पूरा दिन कैसे बीता, इसकी पूरी जानकारी उन्होंने अपने वीडियो में दी है. प्रियंका का कहना है कि उस दिन को वे आज तक नहीं भूल पाई हैं.
'उस दिन मेरे अंदर का बच्चा सबसे ज्यादा खुश था'
गूगल मेरी पहली कंपनी है. मुझे यहां आए हुए 1.5 साल हो गए हैं. लेकिन फिर भी, मैं अपना पहला दिन नहीं भूल पाई हूं. जब मैं बेंगलुरु आई थी, तब वापस लौटने की टाइमलाइन तय नहीं थी. मैं एक ही समय पर नर्वस भी थी और एक्साइटेड भी. बचपन से ही मेरी इच्छा थी कि मैं खूब पैसे कमाऊं. उस दिन, मेरे अंदर का बच्चा सबसे ज्यादा खुश था. मैंने अपना ID लिया और गूगल का ढेर सारा खाना खाया. मानो अपनी इस कामयाबी का जश्न मना रहा हूं. ऐसा लग रहा था जैसे- मैंने सच में जो सोचा था वो कर दिखाया है.'
'8:30 से 6:30 बजे तक ऑफिस में करती हैं काम'
एक दूसरे वीडियो में प्रियंका ने अपना रूटीन बताते हुए कहा, 'मेरा ऑफिस सुबह 8:30 बजे से शुरू होता है. करीब 1 घंटे बाद ब्रेकफास्ट होता है. 11 बजे मीटिंग होती है. इसके बाद 2:30 बजे मैं कॉफी ब्रेक लेती हूं. 3 बजे वापस डेस्क पर लौटकर काम शुरू कर देती हूं और फिर ठीक 6:30 बजे ऑफिस खत्म होने के बाद अपना सामान लेकर रूम पर जाकर आराम करती हूं.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स
इंस्टाग्राम पर प्रियंका के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स करते हुए अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे हैं:-
एक यूजर ने लिखा, 'आप मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप ऐसे ही वीडियो में सलाह देती रहें. इससे मुझे गूगल में नौकरी पाने के अपने टारगेट को पूरा करने में बहुत मदद मिलेगी.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसी नौकरी बहुत लोगों का सपना होती है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'तुम बहुत खूबसूरत हो गई हो. कोई सिविल का जॉब होगा तो बताना.'
यह भी पढ़ें:- नेपाल के स्कूल की मैडम ने 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके
यह भी पढ़ें:- दो भाइयों ने एक लड़की से की शादी, यूट्यूबर ने घर जाकर वजह पूछी तो बोले- 'भाईचारा है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं