Viral Video: अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर व्रेन वुड्स करीब 10 दिन से भारत में हैं और राजस्थान की राजधानी जयपुर को एक्सप्लोर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 1 मिनट 8 सेकंड की इस क्लिप में एक बंदर को उनके कंधे पर बैठे देखा जा सकता है, जिसे पास खड़ा एक शख्स कुछ खाने के लिए दे रहा है. लेकिन तभी वो बंदर एक्ट्रेस के बाल खींचकर नीचे उतर जाता है, जिसमें वो गिरते-गिरते बचती हैं.
खाना खिलाते हुए कंधे पर लड़े दो बंदर
लेकिन यह क्लिप यहीं खत्म नहीं होती. कुछ ही सेकंड बाद नीली टी-शर्ट पहने एक शख्स हाथ में केले लेकर एक्ट्रेस के पास आता है और उसे बंदर को खिलाने के लिए कहता है. तभी दो बंदर एक साथ एक्ट्रेस और उस शख्स की कमर पर चढ़कर कंधे पर बैठ जाते हैं. एक्ट्रेस घबराते हुए बंदर को अपने हाथ में खाने की चीज रखकर देती हैं. लेकिन तभी एक दूसरा बंदर एक्ट्रेस के ऊपर कूद जाता है और फिर दोनों बंदरों की लड़ाई होने लगती है. इस घटना में एक्ट्रेस घबरा जाती हैं और जोर से चिल्ला पड़ती हैं.'
चलते वक्त फिर गर्दन-पेट पर कूदे बंदर
इसके बाद एक्ट्रेस गलता जी मंदिर से जाने का मन बना लेती हैं. वो बंदरों को और खाना देने से मना करते हुए चलने के लिए कहती हैं, लेकिन तभी एक बंदर उनकी गर्दन पर और दूसरा बंदर उनके पेट पर कूद जाता है. एक्ट्रेस की दोबारा चीख निकल जाती है. लेकिन बाद में वो हे भगवान कहते हुए वहां से निकल जाती हैं. हालांकि इस घटना को उन्होंने पॉजिटिवली लिया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसे 'आंतरिक शांति विकसित करने' का तरीका बताया है. उन्हें लिखा- 'सच कहूं तो, कई भाई होने का मतलब यही होता है. वे हमेशा एक-दूसरे को मारते-पीटते रहते हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
व्रेन वुड्स का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'सबसे मजेदार पल तो वीडियो के आखिर में है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, मैं तो हंसते-हंसते मर ही जाऊंगा.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'बंदरों ने इसे पर्सनली ले लिया.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'जब तुमने कहा कि "मुझे लगता है अब मैं ठीक हूँ" और खाना वापस कर दिया, और फिर आखिरी वाला झपट्टा मारकर तुम पर आ गिरा- तो मेरी तो हंसी ही नहीं रुकी.'
यह भी पढ़ें | ट्रैवल ब्लॉगर सारा ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिदंगी भर याद रहेगा'
यह भी पढ़ें | सिद्धू मूसेवाला जैसा स्टाइल, 2 साल के छोटे भाई ने थापी मारकर सिंगर के फैंस को कर दिया भावुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं