विज्ञापन

ट्रैवल ब्लॉगर सारा ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिदंगी भर याद रहेगा'

US Couple In India: ट्रैवल ब्लॉगर कपल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, उनके भारत आने का प्लान अचानक बना था. वे यहां कुछ हफ्ते रुककर, मुंबई से लेकर केरल के अलग-अलग शहरों, मंदिरों, बाजारों और पार्कों को एक्सप्लोर करने वाले हैं.

ट्रैवल ब्लॉगर सारा ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिदंगी भर याद रहेगा'
टोनी एंड सारा 9 अक्टूबर को अल्बानिया से भारत आए थे.
Instagram@thedetour_duo

Viral Video: अमेरिका के फेमस ट्रैवल ब्लॉगर टोनी एंड सारा पिछले 7 दिनों से भारत घूम रहे हैं और अपना एक्सपीरियंस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (thedetour_duo) से पहली बार भारतीय ट्रेन में सफर करने का अपना अनुभव शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सारा का कहना है कि ये सफर उन्हें जिदंगी भर याद रहने वाला है.

'वंदे भारत ट्रेन में बिताए 6 घंटे'

14 अक्टूबर को इंटरनेट पर पोस्ट की गई वीडियो में सारा ने कहा, 'हम भारत में अपनी पहली ट्रेन में सवार होने जा रहे हैं. मुंबई से औरंगाबाद तक का हमारा ट्रेन का सफर लगभग 6 घंटे का है. हम वंदे भारत ट्रेन के बिल्कुल आखिरी डिब्बों में से एक में हैं. हमने दूसरे देशों में पहले भी कई बार ट्रेन का सफर किया है, इसलिए भारत की अपनी पहली ट्रेन यात्रा को लेकर हमारी कोई खास उम्मीदें नहीं थीं. हमें अपनी सीटें आसानी से मिल गईं और वहां काफी जगह थी.'

'हर दो घंटे में कुछ खाने को मिला'

सारा ने आगे बताया, 'सफर शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद हमें खाना दिया गया, और उसके दो घंटे बाद हमें स्नैक्स की एक छोटी ट्रे मिली. हमें पानी, चाय या कॉफी और अखबार भी दिए गए. मेरी सलाह है कि आप अपना मनोरंजन का सामान पहले ही डाउनलोड कर लें, क्योंकि उनके वाई-फाई नेटवर्क पर इंग्लिश फिल्मों के ही विकल्प मौजूद थे. अब अगली मंजिल औरंगाबाद है. इतने अच्छे सफर की हमने उम्मीद नहीं की थी. सच में हमारे लिए यादगार बन गया.'

Travel blogger Sara traveled on an Indian train for the first time

वंदे भारत ट्रेन में बैठकर औरंगाबाद जाते हुए टोनी एंढ सारा की तस्‍वीर.
Photo Credit: Instagram@thedetour_duo

यहां CLICK कर देखें पूरा वीडियो:-

'मुंबई के स्ट्रीट फूड ने हमें दीवाना बना दिया'

कपल ने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि थाई और मैक्सिकन खाना हमें सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारी इस लिस्ट में भारतीय खाने की भी जगह बन रही है. टोनी और मुझे स्ट्रीट फूड का काफी एक्सपीरियंस है, इसलिए मुंबई पहुंचते ही हम यहां के स्ट्रीट फूड का मजा लेने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. हमने पहले भी भारतीय खाना खाया है, लेकिन तब हम ज्यादातर उन्हीं चीजों को खाते थे जिन्हें हम पहले से जानते थे. अब जब हम यहां हैं, तो हमें कई नई चीजें आजमाने का मौका मिल रहा है, और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हमें ये सब बहुत पसंद आया.'

'600 रुपये का टिकट लेकर देखीं एलोरा की गुफाएं'

औरंगाबाद पहुंचकर ये कपल एलोरा की गुफा देखने गया. वहां की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '600 रुपये का टिकट लेकर इस जगह को देखना वाकई अद्भुत था. एक तो इसलिए, क्योंकि इस यात्रा से पहले हमें पता ही नहीं था कि ऐसी कोई जगह मौजूद है. और दूसरा, यह जानकर हैरानी हुई कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं का परिसर है. यहां 3 अलग-अलग धर्मों के 34 मंदिर हैं, जिन्हें पूरी तरह से हाथों से काटकर बनाया गया है और इनका इतिहास 6वीं सदी तक पुराना है.'

Ellora Caves

एलोरा की गुफाएं देखते हुए सारा एंड टोनी की तस्‍वीर.
Photo Credit: Instagram@thedetour_duo

'यह छत्रपति संभाजी नगर है, औरंगाबाद नहीं'

ट्रैवल यूट्यूबर कपल की इस दोनों पोस्ट को लोग इंस्टाग्राम पर खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'यह छत्रपति संभाजी नगर है, औरंगाबाद नहीं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आखिरकार कोई ऐसा मिला जिसका बजट $10 से ज्यादा है. भारत में आपका स्वागत है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, एलोरा की गुफाएं तो एकदम शानदार है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'भारत में घूमने-फिरने की जगहों की हमारी लिस्ट यहां रहने के दौरान और भी लंबी होती गई है, जबकि हम अक्सर यात्रा करते ही रहते हैं.'

यह भी पढ़ें | इंस्टाग्राम पर एक पत्थर के 80 हजार फॉलोअर्स, लोग PhonePe से उसे भेज रहे रुपये

यह भी पढ़ें | 'भैया सबसे महंगी साड़ी दिखाओ', टशन-टशन में महिला ने लुटा दिए 29 हजार रुपये, ऑनलाइन कीमत देख उड़े होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Train Travel, Vande Bharat Train, Indian Railways, Travel Experience, Digital Content Creator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com