America Female Robbers Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला लुटेरों का एक मेट्रो ट्रेन के अंदर हंगामा मचाते नजर आ रहा है. रेडिट पर शेयर की गई इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि, कैसे नियॉन जंपसूट पहनी छह महिलाओं का एक गुट दूसरे यात्रियों के साथ मारपीट कर रहा है. सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, ये घटना बीते रविवार (2 अक्टूबर) दोपहर करीब 2 बजे टाइम्स स्क्वायर मेट्रो ट्रेन में घटी है.
यहां देखें वीडियो
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नियॉन जंपसूट पहनी महिलाओं का एक गुट मेट्रो ट्रेन के अंदर यात्रियों के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. इन महिलाओं ने पहले एक यात्री को पटक दिया और फिर दूसरे यात्री के चेहरे पर बार-बार मुक्के मारे. इसके साथ ही उनके साथ लूटपाट भी की. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, महिलाओं के इस समूह ने 19 साल की दो लड़कियों पर हमला किया है. पुलिस ने आउटलेट से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने इन लड़कियों से सेलफोन, क्रेडिट कार्ड, पर्स और अन्य सामान छीन लिया है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों में से एक की मां ने महिलाओं के समूह को 'ग्रीन गोब्लिन गैंग' बताया है. उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी और उसके दोस्त पर रविवार को हमला करने वाले इंसान नहीं 'पूरे जानवर' थे. मुझे नहीं पता था कि वह किस बारे में बात कर रही थी. आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए.
पीड़िता की मां ने आगे बताया कि, उनकी बेटी फ्लोरिडा के एक कॉलेज में एक व्यवसाय प्रमुख है. वह वीकेंड पर क्वींस में परिवार से मिलने घर वापस आई थी. उन्होंने आगे बताया कि, उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं, जब वह सांस लेती है, तो दर्द होता है. उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि शहर और राज्य के अधिकारियों को इस भयावह घटना पर ध्यान देना चाहिए. वहीं अधिकारियों ने बताया कि, ये लुटेरी महिलाएं अभी भी फरार हैं.
* ""IAS Officer ने बताया जिंदगी में सफलता पाने का मंत्र! देखें VIDEO
* 'बर्फ की चादरों में लिपटा दिखा दुनिया का सबसे ऊंचा Shiv Mandir, नॉर्वेजियन राजनयिक ने शेयर किया Video
* "मिलिए घाटी की सबसे कम उम्र की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Aqsa Masrat से...
देखें वीडियो- ऋचा चड्ढा और अली फजल रिसेप्शन : ऋतिक रोशन-सबा आजाद, तापसी पन्नू सहित सेलेब्स पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं