विज्ञापन

घर पर शहद कैसे बनाएं? मधुमक्खियों के बिना भी बन जाता है शहद, जानें सेब और गुड़ से शहद बनाने का तरीका

अगर आपको बाजार में अच्छा शहद नहीं मिल रहा है, मिलावटी शहद से बचना चाहते हैं या आप वीगन हैं और मधुमक्खियों से मिलने वाले शहद का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो सेब और गुड़ की मदद से भी शहद बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

घर पर शहद कैसे बनाएं? मधुमक्खियों के बिना भी बन जाता है शहद, जानें सेब और गुड़ से शहद बनाने का तरीका
सेब से शहद कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

शहद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासकर सर्दियों के मौसम में लोग अलग-अलग तरीकों से शहद का इस्तेमाल करते हैं. कुछ चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए गुनगुने पानी में शहद घोलकर पीते हैं, तो कोई खांसी, जुकाम और गले की खराश से राहत पाने के लिए इसका सेवन करता है. लेकिन शहद में मिलावट का डर भी सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में आप चाहें, तो घर पर भी शहद बना सकते हैं. अगर आपको बाजार में अच्छा शहद नहीं मिल रहा है, मिलावटी शहद से बचना चाहते हैं या आप वीगन हैं और मधुमक्खियों से मिलने वाले शहद का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो सेब और गुड़ की मदद से शहद बना सकते हैं. यहां हम आपको इसी की आसान रेसिपी बता रहे हैं. आइए जानते हैं बिना मधुमक्खियों के घर पर शहद कैसे बनाएं- 

चाहिए होंगी ये चीजें 

शहद बनाने के लिए आपको- 

  • 5 बड़े सेब
  • आधा कप पानी 
  • सेब के रस के बराबर मात्रा में गुड़ और 
  • एक नींबू की जरूरत होगी. 

इसके अलावा खुशबू के लिए आप गुड़हल, डैंडेलियन, चमेली या कैमोमाइल के टी बैग ले सकते हैं. 

कैसे बनाएं शहद?
  • सबसे पहले पांचों सेब को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इनके बीज निकाल दें, लेकिन छिलका न उतारें. सेब के छिलके में पेक्टिन होता है, जो मिश्रण को गाढ़ा करने में मदद करता है.
  • अब, सेब के टुकड़ों को आधा कप पानी के साथ मिक्सर में डालकर बारीक प्यूरी बना लें. 
  • इसके बाद एक बर्तन पर छलनी रखें और उसके ऊपर साफ सूती कपड़ा या नट मिल्क बैग लगाएं. इसमें सेब की प्यूरी डालकर अच्छी तरह छान लें. इससे आपको ताजा सेब का रस मिल जाएगा.
  • अब, इस रस को तेज आंच पर उबालें. इसमें रस के बराबर मात्रा में गुड़ डालें और एक नींबू का रस मिला दें. 
  • अगर आप शहद में हल्की खुशबू चाहते हैं, तो डैंडेलियन, चमेली या कैमोमाइल के सूखे फूल डाल सकते हैं या टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें 5 से 10 मिनट तक रहने दें और फिर निकाल लें.
  • मिश्रण को धीमी आंच पर पकाते रहें. जब इसका रस आधा रह जाए और मिश्रण गाढ़ा रह जाए, तब गैस बंद कर दें. 
  • ठंडा होने पर ये शहद जैसा गाढ़ा हो जाएगा. अब, आप अपनी जरूरत के हिसाब से घर पर तैयार इस शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे फायदा पहुंचाता है ये शहद?

घर पर तैयार ये शहद आपको पूरी तरह असली मधुमक्खी के शहद जितना पोषण तो नहीं देता है लेकिन सेब में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं. गुड़ में सेहत के लिए फायदेमंद मिनरल्स होते हैं. वहीं, नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है. ऐसे में ये सभी चीजें मिलकर भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर डोसे का बैटर कैसे बनाएं? जानें डोसा बैटर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com