विज्ञापन

घर पर सूजी कैसे बनाएं? घर पर गेहूं से सूजी बनाने का सही और आसान तरीका

अगर आप अपने परिवार को शुद्ध, ताजा और बिना किसी केमिकल या पॉलिश वाली सूजी खिलाना चाहती हैं तो इसे घर पर ही साबुत गेहूं से बनाना बेहद आसान है. यहां जानिए घर पर सूजी कैसे बनाएं. घर पर गेहूं से सूजी बनाने का आसान तरीका.

घर पर सूजी कैसे बनाएं? घर पर गेहूं से सूजी बनाने का सही और आसान तरीका
घर पर गेहूं से सूजी कैसे बनाएं?

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में त्योहार और शादियों के भी बहुत से कार्यक्रम होते हैं. घर में मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है. ऐसे में रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए मीठे में कुछ बना हो तो कितनी अच्छी बात है. जिससे रिश्तों में भी मिठास घुल जाए. दरअसल, घर में सूजी का इस्तेमाल हलवा, उपमा, इडली और ढोकला बनाने के लिए खूब किया जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाली पैकेटबंद सूजी अक्सर पुरानी होती है, जो खुलने के बाद कुछ दिन में ही खराब हो जाती है.

गेहूं से सूजी कैसे बनाएं?

अगर आप अपने परिवार को शुद्ध, ताजा और बिना किसी केमिकल या पॉलिश वाली सूजी खिलाना चाहती हैं तो इसे घर पर ही साबुत गेहूं से बनाना बेहद आसान है. घर में बनी दलिया और सूजी ताजा होने के साथ-साथ शुद्ध भी होती है. घर की बनी सूजी न सिर्फ स्वाद में सोंधी और दानेदार होती है, बल्कि इसमें गेहूं के प्राकृतिक पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर गेहूं से सूजी बनाने की सबसे आसान तरीका.

यूट्यूब पर @Preeti'shealthycorner नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में प्रीति ने घर पर गेहूं से सूजी बनाने का आसान तरीका बताया है. सूजी बनाने के लिए आपको किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं होती. सिर्फ गेहूं, मिक्सर ग्राइंडर और कुछ छलनियों की मदद से पौष्टिक बारीक सूजी तैयार की जा सकती है.

गेहूं से दलिया कैसे बनाएं?

दलिया बनाने के लिए साबुत गेहूं लें और उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पल्स मोड पर चलाएं. गेहूं को पूरी तरह पीसना नहीं है. केवल इतना पीसें कि वह छोटे-छोटे दानों में टूट जाए. इससे दलिया का सही टेक्सचर मिलता है. गेहूं को दरदरा पीसने के बाद बड़ी जाली वाली छलनी से छान लें, जो छोटे-छोटे दाने निकलेंगे, वही दलिया होगी. छलनी में बचे बड़े टुकड़ों को दोबारा मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर से छान लें. इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक अधिकांश गेहूं दलिया में न बदल जाए.

घर पर सूजी कैसे बनाएं?

दलिया तैयार करने के दौरान कुछ गेहूं का बारीक पाउडर भी बनता है. इसी पाउडर से सूजी तैयार की जाती है. पाउडर को अलग करके बारीक छलनी और सूप या फटकनी की मदद से उसके छिलके निकाल लें. इससे आपको बारीक और साफ सूजी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं? घर पर तेजपत्ता लगाने के आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suji, Semolina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com