अगर कोई रात के अंधेरे में इस नजारे को देख ले, तो शायद एक पल के लिए डर जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदर काले रंग का हल्का कपड़ा ओढ़े बिल्डिंग की छत पर उछलता कूदता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
काला कपड़ा ओढ़कर बिल्डिंग पर कूदता दिखा बंदर
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर ने काले रंग का हल्का कपड़ा ओढ़ रखा है. वह आराम से एक बिल्डिंग पर उछलता कूदता नजर आ रहा है. दूर से देखने पर उसका रूप थोड़ा रहस्यमयी डराने वाला लग रहा है. इसलिए वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.
यह दृश्य कोई रात को देख ले तो सुबह तक जाने क्या-क्या अफ़वाहें फैलें और क्या-क्या हो जाए! pic.twitter.com/7c5XJ7U9ey
— Tribhuvan_Official (@TheTribhuvan) June 26, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @TheTribhuvan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट को अब तक 81.2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि अगर रात में किसी को ऐसी चीज दिख जाए, तो बेचारे को हार्ट अटैक न आ जाए. दूसरे यूजर ने अंग्रेजी में लिखा, "It will look terrifying at night." वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बंदर मामा पहन पजामा की जगह अब 'बंदर मामा ओढ़ चुनरिया' हो गया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं