विज्ञापन

अगर रात में दिख जाए ये नजारा तो उड़ जाएगी नींद, वायरल वीडियो ने लोगों को डराया

काला कपड़ा ओढ़कर बिल्डिंग की छत पर उछलते कूदते बंदर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई, लोग मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे है. हालांकि, वीडियो कहा का है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

अगर रात में दिख जाए ये नजारा तो उड़ जाएगी नींद, वायरल वीडियो ने लोगों को डराया
बिल्डिंग की छत पर उछलते कूदते बंदर का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

अगर कोई रात के अंधेरे में इस नजारे को देख ले, तो शायद एक पल के लिए डर जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदर काले रंग का हल्का कपड़ा ओढ़े बिल्डिंग की छत पर उछलता कूदता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

काला कपड़ा ओढ़कर बिल्डिंग पर कूदता दिखा बंदर

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर ने काले रंग का हल्का कपड़ा ओढ़ रखा है. वह आराम से एक बिल्डिंग पर उछलता कूदता नजर आ रहा है. दूर से देखने पर उसका रूप थोड़ा रहस्यमयी डराने वाला लग रहा है. इसलिए वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @TheTribhuvan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट को अब तक 81.2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि अगर रात में किसी को ऐसी चीज दिख जाए, तो बेचारे को हार्ट अटैक न आ जाए. दूसरे यूजर ने अंग्रेजी में लिखा, "It will look terrifying at night." वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बंदर मामा पहन पजामा की जगह अब 'बंदर मामा ओढ़ चुनरिया' हो गया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Viral Video, Monkey Viral Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com