Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी फंक्शन से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ दिल लूट लेते हैं, तो कुछ वीडियोज हैरान कर देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपनी मनपसंद दुल्हन पाकर फूला नहीं समा रहा है. वीडियो में शादी के मंडप में बैठा दूल्हा खुशी-खुशी में कुछ ऐसी हरकत कर बैठता है, जिसे देखकर वहां मौजूद घराती-बराती भी हक्के-बक्के रह जाते हैं. वीडियो में दूल्हे की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के इस धांसू वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे. एक पुरानी कहावत है....''शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए, जो न खाए वो भी पछताए.' इस वीडियो में दूल्हे की खुशी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी की रस्मों के बीच मंडप में बैठा दूल्हा अचानक खड़े होकर खुशी से झूमने लगता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. हालांकि, कुछ समय बाद दूल्हा अपनी खुशी पर कंट्रोल करते हुए दोबारा दुल्हन के बगल में बैठ जाता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को mnraj_bai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक, 9 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भाई शांत हो जाओ पूरी जिंदगी अब नाचना ही है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लग रहा है इसकी शादी नहीं हो रही थी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं