विज्ञापन

'गुरुग्राम बिगनर्स के लिए नहीं...' चलते ट्रक में दूल्हा-दुल्हन कर रहे शादी, लोग बोले- काफी सस्ता जुगाड़ है

गुरुग्राम की सड़क पर एक चलते हुए सजे-धजे ट्रक के अंदर दूल्हा-दुल्हन और पंडित जी के साथ शादी की रस्मों का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

'गुरुग्राम बिगनर्स के लिए नहीं...' चलते ट्रक में दूल्हा-दुल्हन कर रहे शादी, लोग बोले- काफी सस्ता जुगाड़ है
गुड़गांव का अनोखा वीडियो देखकर लोग रह गए दंग.
X/@IndianTechGuide

Viral Video: गुरुग्राम की सड़कों पर 'शादी का मंडप' दौड़ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है, जिसमें एक चलते हुए ट्रक के अंदर पूरी शादी की रस्मों को निभाते हुए दिखाया गया है. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि गुरुग्राम की सड़क पर एक ट्रक जा रहा है, जिसकी एक साइड पूरी तरह खुली है. अंदर का नजारा बिल्कुल किसी आलीशान मैरिज हॉल के वेडिंग स्टेज जैसा है. चारों तरफ गेंदे और गुलाब के फूल सजे हैं, गुलाबी पर्दे लटके हैं और सुनहरे पैनल चमक रहे हैं. इस चलते-फिरते मंडप में सिर्फ सजावट ही नहीं है, बल्कि दूल्हा-दुल्हन, मंत्र पढ़ते पंडित जी और उनका परिवार भी मौजूद है.

रास्ते से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ियां धीमी करके इस हैरान कर देने वाले नजारे को देख रहे हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स भी अपनी हैरानी नहीं छिपा सका. उसने कैमरे पर कहा, "तभी तो मैं कहता हूं बॉस, गुरुग्राम बिगनर्स के लिए के लिए नहीं है. रेमंड वालों ने ट्रक के अंदर ही पूरी शादी का इंतजाम कर दिया है. पंडित, दूल्हा-दुल्हन और पूरा परिवार यहीं सफर करते हुए शादी कर रहा है. गजब है."

क्या यह कोई पब्लिसिटी स्टंट है?

ट्रक की बॉडी पर मशहूर कपड़ा ब्रांड 'Raymond' का नाम लिखा हुआ है. इससे यह साफ इशारा मिलता है कि यह कंपनी का कोई अनोखा प्रमोशनल कैंपेन या पब्लिसिटी स्टंट  है. हालांकि, इस पूरे तमाशे पर कितना पैसा बहाया गया है, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस अनोखे विज्ञापन पर मजे लेने शुरू कर दिए. एक यूजर ने वीडियो बनाने वाले की मेहनत को देखते हुए लिखा, "कंपनी ने इस काम के लिए जो भी पैसे दिए हों, लेकिन कैमरे के पीछे खड़े इस भाई की सैलरी तो तुरंत बढ़ जानी चाहिए." 

यह भी पढ़ें | 'लाल मिर्च के धंधे में अंधी कमाई, 90 दिन में पैसा डबल', अनाज मंडी के व्यापारी ने बताया सीक्रेट

एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "यह तो काफी सस्ता जुगाड़ लग रहा है." वहीं कुछ लोगों को यह आइडिया बहुत पसंद आया. उनका मानना है कि इस तरीके से न तो कोई टेंट लगाने का झंझट है और न ही महंगे वेन्यू या रिसॉर्ट बुक करने का भारी-भरकम खर्च. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक मजाक कर दिया कि शायद काम करने वालों को सिर्फ मुफ्त खाने का कूपन और नाम कमाने का मौका देकर ही निपटा दिया गया होगा.

यह भी पढ़ें | आयरलैंड में पढ़ने गए भारतीय कपल का हर महीने खर्चा 3.25 लाख, बोले- सिर्फ 2BHK रहते हैं

यह भी पढ़ें | कंजूस कहकर उड़ाया मजाक, गुस्से में आया जैन व्यापारी; अनोखा मंदिर बनाने में लगाया 40 हजार किलो घी

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Offbeat News, Gurgaon Viral Video, Raymond Apparel, Viral Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com