- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है.
- नई ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और श्रीगंगानगर से बीकानेर, शेखावाटी क्षेत्र होते हुए जयपुर पहुंचेगी.
- ट्रेन केसरीसिंहपुर, करणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर में प्रमुख ठहराव लेगी
Sri Ganganagar to Jaipur New Train: राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच एक नई ट्रेन चलाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह नई ट्रेन कैनाल लूप क्षेत्र की प्रमुख कृषि मंडियों को सीधे राज्य की राजधानी जयपुर और प्रमुख प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से जोड़ेगी.
राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र और कैनाल लूप अंचल के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद के अथक प्रयासों और मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है. रेलवे बोर्ड की ओर से जल्द ही इस नई ट्रेन सेवा के संचालन की ऑफिशियल अधिसूचना और विस्तृत टाइम टेबल जारी की जाएगी. इस नई ट्रेन के शुरू होने से कैनाल लूप क्षेत्र की प्रमुख कृषि मंडियां सीधे राजधानी जयपुर से जुड़ जाएंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रस्तावित रूट और स्टॉपेज
यह नई ट्रेन श्रीगंगानगर से शुरू होकर बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को कवर करते हुए जयपुर पहुंचेगी. इस दौरान ये श्रीगंगानगर से चलने के बाद केसरीसिंहपुर, करणपुर ,गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर , सूरतगढ़ ,बीकानेर ,चूरू, सीकर में रुकते हुए जयपुर पहुंचेगी.
सप्ताह में 6 दिन मिलेगी सेवा
रेलवे की ओर से जारी प्राथमिक रूपरेखा के मुताबिक यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएंगी. इस दौरान श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए सप्ताह में 6 दिन चलेगी यानी रविवार को इसका संचालन नहीं होगा. वहीं, जयपुर से श्रीगंगानगर के लिए भी सप्ताह में 6 दिन चलेगी और सोमवार को इसका संचालन नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- UP में घर बैठे होगी डिजिटल जनगणना, जानिए किस तारीख से शुरू हो रही है प्रक्रिया!
यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापार क्षेत्र को मिलेंगे ये 3 बड़े लाभ
- कैनाल लूप और सीमावर्ती क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सीकर स्थित खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए सीधी, आसान और सस्ती रेल सुविधा मिलेगी.
- केसरीसिंहपुर, करणपुर, गजसिंहपुर और रायसिंहनगर जैसी प्रमुख कृषि मंडियों के व्यापारियों, किसानों व आम नागरिकों का राजधानी जयपुर से सीधा संपर्क स्थापित होगा.
- उच्च शिक्षा, कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जयपुर के बड़े अस्पतालों में चिकित्सा परामर्श के लिए जाने वाले लोगों को आरामदायक और त्वरित सफर का नया विकल्प मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं