दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर रात में कुछ हेल्दी और सुकून देने वाला पीना चाहते हैं, तो दूध और खजूर का कॉम्बिनेशन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पहले समय में हमारी दादी-नानी लोग सोने से पहले दूध में खजूर उबालकर पीते आ रहे हैं. खजूर में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और नैचुरल शुगर होती है. वहीं, दूध प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. यही वजह है कि दोनों को साथ लेने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. अगर आप सोने से पहले इसका सेवन करते हैं, तो शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं सोने से पहले खजूर को दूध में उबालकर पीने से क्या होता है?
आती है अच्छी नींद
अगर रात में नींद ठीक से नहीं आती या बार-बार आंख खुल जाती है, तो दूध और खजूर का यह मिश्रण मददगार साबित हो सकता है. दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड शरीर में ऐसे हार्मोन के निर्माण में मदद करता है जो नींद को बेहतर बनाने से जुड़े होते हैं. वहीं खजूर की प्राकृतिक मिठास शरीर को रिलैक्स महसूस कराने में सहयोग कर सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह रहते हैं एनर्जेटिक
खजूर प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है. जब इसे दूध के साथ लिया जाता है तो शरीर को कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों मिलते हैं. इससे रातभर शरीर को पोषण मिलता है और सुबह उठने पर थकान कम महसूस हो सकती है.
पाचन होता है दुरुस्त
खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. जिन लोगों को कब्ज या पेट साफ न होने की समस्या रहती है, उनके लिए सीमित मात्रा में खजूर वाला दूध फायदेमंद हो सकता है.
हड्डियों को मिल सकता है पोषण
दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जबकि खजूर में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी माने जाते हैं.
कैसे पिएं?
दूध पीने के लिए एक गिलास दूध में 2 से 3 खजूर डालकर 5 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद हल्का गुनगुना होने पर सोने से करीब आधा घंटा पहले पी सकते हैं. ध्यान रखें कि अगर आप शुगर की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.
ये भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है और क्या खाने से दूर होगी ये कमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं